बिहारशिक्षासमाचारसहरसा

प्रभू श्रीराम हमारे हर सांस में एवं कण-कण में समाए हैं: डॉ आलोक रंजन

सुभाष चन्द्र झा की रिपोर्ट

सहरसा :  शहर के पंचवटी चौक पर रामनवमी के अवसर पर श्री राम जन्मोत्सव एवं विराट राम नवमी मेले एवं आकर्षक झांकी का आयोजन किया गया।इस अवसर पर कार्यक्रम का उद्घाटन कला संस्कृति एवं युवा विभाग मंत्री डॉ आलोक रंजन ने फीता काट एवं नारियल फोड़कर कर किया गया। आयोजित समारोह की अध्यक्षता चंद्रशेखर सिंह चमन एवं संचालन प्रो विनय कुमार चौधरी ने किया।मौके पर मंत्री ने संबोधित करते हुए डाॅ रंजन ने कहा कि पंचवटी में राम जन्मोत्सव के अवसर पर मेला एवं सांस्कृतिक आयोजन आनंद का विषय है।

 

मेला समिति एवं संस्थापक को धन्यवाद देते कहा कि राम हमारे सांस में एवं कण-कण में समाए हैं। उनका आचरण सदैव अनुकरणीय रहा है और रहेगा।लाख विपदा मुसीबत आने पर भी वे मर्यादित रहे एवं सदैव धर्म का पालन किया।भगवान राम के आदर्श को अपने जीवन में उतारे।उन्होंने कहा कि जन्मोत्सव पर अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा है।इसके बनने से अवश्य राम राज्य की स्थापना होगी। भगवान राम के जीवन से प्रेरणा लेकर राम रुपी जीवन जीने का संकल्प लें।यही जन्मोत्सव की सार्थकता है। राम ने जिस समरस समाज की स्थापना की उस समाज को समरस रखने का दायित्व हम सब के आवश्यक है।मुख्य अतिथि आरएम कालेज के प्राचार्य प्रो डॉ अरूण कुमार खां ने रामनवमी की शुभकामना देते कहा कि केवल राम जन्म उत्सव पर ही नहीं बल्कि प्रतिदिन रामत्व को जगाए रखें।मन के भीतर प्रकाश पुंज रूपी राम को जगाना है।

 

यह भी पढ़ें  सहरसा ग्रुप ने मैट्रिक परीक्षा मे अव्वल आने वाले छात्र को जे झा मेरिट अवार्ड से किया सम्मानित

वही संस्थापक रमेश चन्द्र यादव ने कहा कि आज पूरे विश्व में भगवान राम के अनुयायी हैं। सभी जगहों पर रामनवमी में भव्य रूप से कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रामराज्य की कल्पना को साकार करते हुए आज भारत विश्व गुरु बनने की राह पर पहुंच चुका है।राम के पद चिन्हों पर चलकर हम इस परिकल्पना को साकार कर सकते हैं।इस अवसर भव्य मेला का आयोजन किया गया है जिसमे बच्चो एवं महिलाओ के लिए श्रृंगार प्रसाधन सहित मनोरंजन के साधन उपलब्ध है।इस मौके पर फूल बाबू,उमेश कुमार झा, जयप्रकाश दास, भैरव झा, विनय कुमार झा, सुभाष यादव, रामप्रकाश सिह, पुजारी श्याम सुंदर चौधरी, प्रो गौतम कुमार, राजीव भगत, कमल नारायण गुप्ता, अभिनव सिंह, रामप्रकाश सिंह, पियुष रंजन, कलानंद मिश्र,मनोज कुमार,शंकर कुमार सहित बड़ी संख्या मे श्रद्धालु मौजूद थे।

यह भी पढ़ें  समस्तीपुर समाहरणालय में मनाया गया पूर्व प्रधानमंत्री का जयंती

Gaam Ghar

Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button