MonsoonWeatherपटनाबिहारराष्ट्रीय समाचारसमाचार

मौसम फिर लेगा करवट

IMD ने पांच दिनों तक आंधी-बारिश को लेकर जारी किया बड़ा अलर्ट

पटना: राजधानी पटना सहित कई जिलों में मौसम फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग के द्वारा गया जिला के लिए अलर्ट जारी किया है. बताया जा रहा है कि वहां कु‍छ हिस्से में तेज बारिश और वज्रपात की संभावना है. IMD ने आमलोगों और किसानों से सतर्क रहने की अपील की है. साथ ही, पेड़ के नीचे और बिजली के खंभे से दूर रहने को कहा है. बताया जा रहा है कि अगले दो से तीन घंटे में पटना में भी तेज हवा चल सकती है. हालांकि, बारिश होने से पटना के अधिकतम तापमान में कमी आयी है.

यह भी पढ़ें  शाहरुख खान, अक्षय कुमार और अजय देवगन पर  कोर्ट ने जारी किया नोटिस

पांच दिनों तक चलेगा आंधी पानी का दौर

मौसम विभाग के अनुसार 22 अप्रैल को राज्य में कहीं भी लू की स्थिति नहीं बनी. आईएमडी के अनुसार अगले पांच दिनों तक आंधी- पानी का दौर अलग- अलग स्थानों पर जारी रहेगा. इसके कारण दिन और रात के तापमान में कमी आएगी. फिलहाल अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गयी है. शनिवार को गया, अरवल, भोजपुर, बक्सर, औरंगाबाद, जहानाबाद आदि जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गयी. जबकि, वज्रपात और तेज हवा भी चली.

दो टर्फ लाइन के कारण बदला मौसम

यह भी पढ़ें  CPIM खगड़िया लोकसभा सीट से प्रत्याशी संजय कुमार का स्वागत

बताया जा रहा है कि बिहार में बदलाव दो टर्फ लाइन के कारण हो रहा है. इसमें एक मध्य उत्तर प्रदेश और दूसरा बांग्लादेश में सक्रिया है. इसके कारण राज्य के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. बताया जा रहा है कि दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण मध्य, उत्तर पश्चिम और उत्तर मध्य बिहार में अगले 24 घंटों के दौरान आंधी, बारिश और वज्रपात की संभावना है. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों से खुले खेत में काम करते हुए सावधान रहने की अपील की है. हालांकि, बताया जा रहा है कि बारिश और आंधी के कारण बिहार में आम और लीची की फसल को नुकसान पहुंच रहा है.

सच के साथ खड़े हों — स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें। Gaam Ghar

यह भी पढ़ें  रिया सिंह ने पौधे लगाकर मनाया अपना जन्मदिन
Donate via UPI

UPI ID: 7903898006@sbi

Gaam Ghar Desk

गाम घर डेस्क के साथ भारत और दुनिया भर से नवीनतम ब्रेकिंग न्यूज़ और विकास पर नज़र रखें। राजनीति, एंटरटेनमेंट और नीतियों से लेकर अर्थव्यवस्था और पर्यावरण तक, स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय घटनाओं और वैश्विक मामलों तक, हमने आपको कवर किया है। Follow the latest breaking news and developments from India and around the world with 'Gaam Ghar' news desk. From politics , entertainment and policies to the economy and the environment, from local issues to national events and global affairs, we've got you covered.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button