बिहारसमाचारसहरसा

राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल के दूसरे दिन इंटक कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय में की तालाबंदी

सुभाष चन्द्र झा की रिपोर्ट

सहरसा : श्रम अधिकारों पर हो रहे लगातार हमलों के खिलाफ सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों की रक्षा के लिए अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन तथा फेडरेशन के संयुक्त आह्वान पर राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल के दूसरे दिन मंगलवार को इंटक कार्यकर्ताओं ने सत्तर कटैया प्रखंड कार्यालय में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया।

 

 

Advertisement

इंटक जिलाध्यक्ष सत्यनारायण चौपाल ने बताया कि 15 सूत्री मांगों के समर्थन में बिहार राज्य निर्माण कल्याण यूनियन, राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस भवन निर्माण राजमिस्त्री एवं मजदूर संघ, बिहार राज्य निर्माण मजदूर यूनियन के सदस्यों द्वारा प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया।उन्होंने बताया कि 15 सूत्री मांगों में भारत सरकार द्वारा पारित चारों काला श्रम संहिताओं को अलग करने, आवश्यक प्रतिरक्षा सेवा अधिनियम को समाप्त करने, निजी करण और राष्ट्रीय मौद्रीकरण पाइप लाइन पर रोक लगाने, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य सार्वजनिक क्षेत्र में सरकारी निवेश को बढ़ाने,निजी पूंजी पतियों को सौंपना बंद करने, कानून कल्याण बोर्ड मे श्रम संगठनों की भागीदारी करने, बोर्ड द्वारा घोषणा अनुसार पोशाक राशि अविलंब भुगतान करने तथा बकाया चिकित्सा सहायता राशि निबंधित मजदूरों को अविलंब भुगतान करने सहित न्यूनतम वेतनमान घोषित करने की मांग शामिल है।

यह भी पढ़ें  राहुल वर्मा बने मगही के ब्रांड अम्बेडर

 

इस अवसर पर बुद्धन शर्मा, महेश्वरी मुखिया, बमभोली पासवान, बनारसी शर्मा, रमेश पासवान, विनोद पासवान, मुसहरी देवी, सुधा देवी, किरण देवी, अनीता देवी, देवन राम,सुगनी देवी, रीना देवी, गजा देवी,संजू देवी, सुभावती देवी, ममता देवी, रेखा देवी, बबली देवी, माला देवी, बिंदा देवी, शालू देवी, पूनम देवी, दुलकी देवी, रत्नी देवी, डोमी पासवान,इंदल कुमार, विष्णुदेव पासवान, सुनीता देवी, राम बेचन राम, राजेश शर्मा, रतन राम, जंगल राम, मानसी यादव सहित अन्य मौजूद थे।

यह भी पढ़ें  यह कैसी लापरवाही

Gaam Ghar

Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button