धर्म-कर्मबिहारसमाचारसहरसा

पूर्वी रेलवे कॉलोनी मे 35 वर्षो से की जाती है चैती दुर्गा पूजा का आयोजन

सुभाष चन्द्र झा की रिपोर्ट

सहरसा : चैत्र नवरात्र के अवसर पर पूर्वी दुर्गा रेलवे कॉलोनी में बुधवार को स्कंदमाता की पूजा की गई। वही इस मंदिर में विगत 35 वर्षों से दुर्गा पूजा की आराधना की जाती है। पहले बंगाल के कारीगर द्वारा प्रतिमा निर्माण किया जाता था। लेकिन 5 वर्ष पूर्व संगमरमर की प्रतिमा स्थापित कर चारों नवरात्र में पुरे विधि विधान के साथ मां दुर्गा की पूजा आराधना की जाती है।

 

यह भी पढ़ें  लखनऊ में हुआ बटरफ्लाई मूवी वर्ल्ड का उद्घाटन - प्रतिष्ठा ठाकुर

मंदिर के पुजारी चंद्रकांत झा एवं रविंद्र कुमार झा ने बताया कि वर्ष में चार नवरात्र होते हैं। जिसमें दो गुप्त नवरात्र मनाए जाते हैं। जिसमें साधक सिद्धि की प्राप्ति के लिए व्रत उपवास करते हैं। वही आश्विन एवं चैत्र महीने में धूमधाम से व्यापक रूप से पूजा अर्चना की जाती है।उन्होंने बताया कि नवरात्र के दिनों में नियमित रूप से दुर्गा सप्तशती पाठ का आयोजन किया जाता है। वही नौवीं के दिन यज्ञ हवन कर पूजा का समापन किया जाता है।उन्होंने बताया कि इस बार पूर्वी रेलवे दुर्गा मंदिर में मां काली की प्रतिमा भी स्थापित की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें  सिने संसार के सुपरिचित चेहरा हैं समस्तीपुर निवासी फिल्मकार एन मंडल

काली प्रतिमा के दाता रुद्रनाथ गुप्ता उर्फ नूनू गुप्ता ने बताया कि 8 अप्रैल अष्टमी को मां की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा किया जाएगा। इस अवसर पर यज्ञ हवन एवं पूजा पाठ का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर आचार्य पंडितों द्वारा वैदिक मंत्र के साथ विशेष आराधना की जाएगी। इसके लिए योग्य पंडित एवं आचार्यों को आमंत्रित किया गया है।इस अवसर पर प्रो गौरी शंकर झा, शिवानंद झा, ब्रज किशोर झा, जटाशंकर झा, भूषण झा,अजय झा, एवं देव कांत झा आचार्य के रूप में उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें  महिला आरक्षण विधेयक को कैबिनेट की मंजूरी ऐतिहासिक कदम : गोपालजी

Gaam Ghar

Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button