अपराधसमाचारसहरसा

एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में जिले का मोस्ट वांटेड विकास यादव हुआ गिरफ्तार

सुभाष चन्द्र झा की रिपोर्ट

सहरसा: रविवार की सुबह एसटीएफ और सहरसा पुलिस की संयुक्त छापामारी में कोसी दियारा का आतंक और जिले का मोस्ट वांटेड अपराधी विकास यादव की गिरफ्तारी कर ली गई है। उनके ऊपर सहरसा सहित दरभंगा एवं अन्य जिले में भी मामले दर्ज होने की बातें सामने आ रही है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पूर्व में भी कई बार प्रयास किए जा चुके थे। लेकिन उनकी गिरफ्तारी संभव नहीं हो पाई थी।
एसपी लिपि सिंह ने बताया कि एसटीएफ और सहरसा पुलिस की संयुक्त छापामारी में जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कनरिया ओपी क्षेत्र के सुखासनी गांव निवासी देवनारायण यादव के कुख्यात अपराधी पुत्र विकास कुमार यादव की गिरफ्तारी कर ली गई है। गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है। उनके ऊपर सहरसा जिले के अलावे अन्य जिलों में भी मामले दर्ज हैं। उनका आतंक सहरसा के अलावे अन्य जिलों में भी था। फिलहाल उनके तीन अपराधी घटनाओं की जानकारी प्राप्त हुई है।
Advertisement

एसपी ने बताया कि विकास यादव के ऊपर बीते वर्ष2018 के 23 अप्रैल को सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के कनरिया ओपी कांड संख्या 162/18 दर्ज है। जिनमें वे फरार चल रहे थे। वहीं बीते वर्ष 2019 के 21 नवंबर को उनके ऊपर दरभंगा जिला के कुशेश्वर स्थान थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलकेश्वर ओपी कांड संख्या 284/19 दर्ज हैं। जिनमें वे आर्म्स एक्ट सहित हत्या के आरोपी थे। वही वर्ष 19 में ही उनके ऊपर महिषी थाना कांड संख्या 170/19 दर्ज हुआ था।

जिनमें उनके ऊपर जानलेवा हमला करने और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज किए गए थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। अब उनकी गिरफ्तारी संभव हुई है। उनके ऊपर अन्य थाना क्षेत्र में दर्ज मामले की भी जांच पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें  स्वास्थ्य विभाग ने मानवता को किया शर्मसार

Gaam Ghar

Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button