Digitalसंपादकीय

“नववर्ष कोई तारीख नहीं, एक प्रश्न है” — लेखक एन. मंडल का नववर्ष संदेश

सेवा, करुणा, किसान, युवा और समाज पर केंद्रित एक मानवीय नववर्ष अपील

नववर्ष संदेश : समय से एक विनम्र संवाद

नववर्ष कोई तारीख नहीं है,
नववर्ष एक प्रश्न है —
कि हम इस वर्ष किस तरह के मनुष्य होंगे?

यह वर्ष आए साधना बनकर,
अहंकार को मौन सिखाए,
मन-मंदिर में दीप जले
और भीतर करुणा मुस्काए।

यह वर्ष आए समाज बनकर —
भूखे पेट में अन्न भरे,
सूनी आँखों में नींद लाए,
और टूटे मनों को जोड़ जाए।
जहाँ जाति, भाषा, धर्म से पहले
मनुष्य मनुष्य दिखे।

यह वर्ष आए शासन बनकर नहीं,
सेवा बनकर आए।
कुर्सी ऊँची न हो —
कर्तव्य ऊँचा हो।
नेता कम बोलें, काम ज़्यादा करें,
और जनता डर से नहीं — अधिकार से बोले।

यह भी पढ़ें  शिवाजीनगर में जनसंवाद, प्रखंड प्रमुख डॉ. गोविंद कुमार से जनता का सीधा संवाद

यह वर्ष आए खेत बनकर,
जहाँ बीज भरोसे में बोया जाए,
और फसल सम्मान में कटे।
जहाँ किसान सिर्फ पेट नहीं,
देश की आत्मा कहलाए।

यह वर्ष आए युवा बनकर —
जो जलाए नहीं, रोशन करे;
जो भागे नहीं, बनाए;
जो भीड़ न बने, दिशा बने।

यह भी पढ़ें  T20 वर्ल्ड कप 2026 में कैसे फिर भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान

यह वर्ष आए कलाकार बनकर —
जो बिके नहीं, झुके नहीं,
जो ऐसा बोले कि समय भी ठहर जाए।

यह वर्ष आए गाँव बनकर —
जहाँ विकास का मतलब हो
नल, स्कूल, दवा और हौसला,
और गाँव नक्शे में नहीं — नीति में ज़िंदा हो।

यह वर्ष आए किताब बनकर —
जो हमें पढ़े भी और बदले भी,
जहाँ हर प्रश्न एक राह बने,
और हर राह थोड़ी मानवीय हो।

यह भी पढ़ें  विद्यालय भवन निरीक्षण, विधायक ने निर्माण का दिया आश्वासन

सच के साथ खड़े हों — स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें। Gaam Ghar

Donate via UPI

UPI ID: 7903898006@sbi

यदि यह सब न भी हो पाए,
तो कम से कम इतना हो जाए —
कि हम थोड़े अधिक सच बोलें,
थोड़े कम चोट पहुँचाएँ,
और थोड़ा ज़्यादा मनुष्य बन जाएँ।

इसी कामना के साथ —
नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ।
✨ — एन. मंडल
लेखक, फिल्म संपादक व निर्देशक
संस्थापक-संपादक, गाम घर डिजिटल मीडिया
समस्तीपुर, बिहार

Gaam Ghar Desk

गाम घर डेस्क के साथ भारत और दुनिया भर से नवीनतम ब्रेकिंग न्यूज़ और विकास पर नज़र रखें। राजनीति, एंटरटेनमेंट और नीतियों से लेकर अर्थव्यवस्था और पर्यावरण तक, स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय घटनाओं और वैश्विक मामलों तक, हमने आपको कवर किया है। Follow the latest breaking news and developments from India and around the world with 'Gaam Ghar' news desk. From politics , entertainment and policies to the economy and the environment, from local issues to national events and global affairs, we've got you covered.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button