बिहारसमाचार

आनंद शर्मा ने जनसंवाद में सुनी समस्याएं, अधिकारियों को समाधान के निर्देश’

मधुबनी में सेवा-संवाद-समाधान कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी ने आमजनों की शिकायतें सुनकर संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया।

मधुबनी समाहरणालय परिसर में आयोजित सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत ‘‘सबका सम्मान-जीवन आसान’’ कार्यक्रम में जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने आमजनों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना तथा सरकारी कार्यों में आने वाली परेशानियों को कम करना है। जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

जनसंवाद के दौरान घोघरडीहा निवासी कुमार संजीव ने नगर पंचायत क्षेत्र में दिन के समय भी बिजली पोल पर लाइट जलने और बिजली की बर्बादी की शिकायत दर्ज कराई। वहीं सुरतगंज निवासी मुन्नी देवी ने खराब बिजली मीटर, अत्यधिक बिल माफी और कनेक्शन पुनः चालू कराने के लिए आवेदन दिया।

खुटौना प्रखंड के वासुदेवपुर पंचायत से शिवशंकर कुमार साह ने ग्रामीण सड़क निर्माण को लेकर आवेदन सौंपा। वहीं एक शिकायतकर्ता ने मुरेठ पंचायत के पैक्स अध्यक्ष पर धान खरीद में अनियमितता और भेदभाव का आरोप लगाया। विशिष्ट शिक्षिका डौली कुमारी ने लंबित वेतन और एरियर भुगतान की मांग की।

यह भी पढ़ें  आशा कार्यकर्ताओं का पूसा में प्रतिवाद मार्च, मांगों को लेकर नारेबाजी

इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी भी अपने-अपने कक्षों में उपस्थित रहे और जिले भर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सभी पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि शिकायतों का निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें  युवा 14 फरवरी को "ब्लैक डे" के रूप में मनाया

कार्यक्रम के अंत में सभी आवेदनों पर अग्रेतर कार्रवाई शुरू कर दी गई। प्रशासन का लक्ष्य है कि नागरिकों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उन्हें सम्मानपूर्वक बेहतर सेवाएं मिलें।

Abhishek Anand

Abhishek Anand, Working with Gaam Ghar News as a author. Abhishek is an all rounder, he can write articles on any beat whether it is entertainment, business, politics and sports, he can deal with it.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button