बिहारसमस्तीपुरसमाचार

ताजपुर में भाकपा माले ने डब्बा कलेक्शन अभियान शुरू किया’

मोतीपुर सब्जी मंडी में जनसंपर्क कार्यक्रम, 16 से 18 मई दरभंगा सम्मेलन सफल बनाने जनता से सहयोग अपील की

समस्तीपुर जिले के ताजपुर में भाकपा माले के 12वें बिहार राज्य सम्मेलन की सफलता को लेकर रविवार को “डब्बा कलेक्शन” सह जनसंपर्क अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मोतीपुर सब्जी मंडी में किया गया, जहां बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और जनसंगठनों से जुड़े सदस्य शामिल हुए।

कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों में पार्टी के झंडे, बैनर और सम्मेलन से जुड़े पोस्टर लेकर बाजार क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान लोगों से सम्मेलन को तन, मन और धन से सफल बनाने की अपील की गई। डब्बा कलेक्शन के माध्यम से आम जनता से स्वैच्छिक सहयोग राशि भी जुटाई गई।

कार्यक्रम का नेतृत्व भाकपा माले के प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि भाकपा माले ऐसी पार्टी है, जो कारपोरेट घरानों, कंपनियों, अपराधियों, माफियाओं, दलालों, ठेकेदारों या अधिकारियों के सहयोग से नहीं, बल्कि आम जनता के जनसहयोग से चलती है। यही कारण है कि पार्टी जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाती रही है।

उन्होंने बताया कि भाकपा माले का 12वां बिहार राज्य सम्मेलन आगामी 16 से 18 मई 2026 तक दरभंगा के लहेरियासराय प्रेक्षागृह में आयोजित होगा। सम्मेलन में संगठन की आगामी रणनीति, राजनीतिक दिशा और मजदूर, किसान, छात्र-नौजवानों से जुड़े जन मुद्दों पर व्यापक चर्चा की जाएगी।

यह भी पढ़ें  मतदान: मतदाता जागरूकता रैली: लोकतंत्र के प्रेरणास्त्रोत

पार्टी नेताओं ने आम जनता, किसानों, मजदूरों, युवाओं और छात्रों से सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। उनका कहना था कि यह सम्मेलन बिहार की जनता के संघर्ष और अधिकारों की आवाज को नई दिशा देगा।

यह भी पढ़ें  बिहार; सिमरिया का पहला 6-लेन पुल: लोगों को मिलेगी जाम से मुक्ति

इस अवसर पर प्रखंड कमिटी सदस्य ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, शंकर महतो, राजदेव प्रसाद सिंह, संजीव राय, मुकेश कुमार गुप्ता, आसिफ होदा, मो. एजाज, जीतेंद्र सहनी, मोतीलाल सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया।

यह भी पढ़ें  छठ; समस्तीपुर में सुरक्षा पुख्ता, ट्रांसफार्मर घेराबंदी फ्यूज कॉल गैंग की तैनाती

Abhishek Anand

Abhishek Anand, Working with Gaam Ghar News as a author. Abhishek is an all rounder, he can write articles on any beat whether it is entertainment, business, politics and sports, he can deal with it.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button