नालंदाबिहारसमाचार

नालंदा में स्कूल चले हम अभियान से प्रवेशोत्सव, बच्चियों का नामांकन शुरू हुआ

जिलाधिकारी ने बिहारशरीफ विद्यालय पहुंचकर बच्चियों का नामांकन कराया, जिलेभर में 16440 बच्चों के शत प्रतिशत दाखिले का लक्ष्य तय

नालंदा जिले में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन को लेकर “स्कूल चले हम” अभियान के तहत विशेष प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान की शुरुआत 2 मई 2026 को जिला पदाधिकारी श्री कुंदन कुमार ने बिहारशरीफ स्थित राजकीय कन्या मध्य विद्यालय, कमरूद्दीन गंज में बच्चियों का नामांकन कर किया। कार्यक्रम उत्सवी माहौल में आयोजित हुआ, जिसमें शिक्षा विभाग और आईसीडीएस विभाग ने संयुक्त रूप से भागीदारी निभाई।

जिला पदाधिकारी ने स्वयं उपस्थित होकर निकटवर्ती आंगनबाड़ी केंद्रों से आई बच्चियों का नामांकन कराया। विद्यालय से जुड़े सात आंगनबाड़ी केंद्रों से कुल 32 बच्चियां तथा क्षेत्र की अन्य 3 बच्चियां नामांकन के लिए पहुंचीं। जिलाधिकारी ने कोड 63 केंद्र की बच्ची सुमेरा का नामांकन किया। वहीं नगर आयुक्त ने अल्फी तथा उप विकास आयुक्त ने सादिया का नामांकन कराया। अन्य बच्चियों का नामांकन जिले के विभिन्न पदाधिकारियों ने किया।

प्रशासन ने बताया कि जिले के सभी विद्यालयों में आज विशेष अभियान चलाकर बच्चों का नामांकन कराया जा रहा है। छह से चौदह वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों को नजदीकी प्राथमिक एवं प्रारंभिक विद्यालयों में उम्र के अनुसार कक्षाओं में दाखिला दिया जा रहा है।

जिला प्रशासन के अनुसार शिक्षा विभाग और आईसीडीएस के संयुक्त प्रयास से आंगनबाड़ी केंद्रों से विद्यालयों को जोड़ा गया है। आईसीडीएस कार्यालय द्वारा कुल 16,440 बच्चों की सूची उपलब्ध कराई गई है, जिनका नामांकन सुनिश्चित किया जाएगा। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि कोई भी बच्चा स्कूल से वंचित न रहे।

यह भी पढ़ें  उपचुनाव: एनडीए तीन, बसपा एक सीट पर आगे, महागठबंधन को झटका

प्रवेशोत्सव को आकर्षक बनाने के लिए विद्यालय परिसर में साफ-सफाई, सजावट, फ्लैक्स-बैनर, बैलून, टीएलएम प्रदर्शनी तथा बच्चों के स्वागत की व्यवस्था की गई। नामांकन के समय बच्चों को पाठ्यपुस्तकें, चॉकलेट और अन्य आवश्यक सामग्री भी दी गई। अभिभावकों और जनप्रतिनिधियों के बैठने की समुचित व्यवस्था भी की गई।

यह भी पढ़ें  पटना में दो दिवसीय जॉब कैंप का हुआ आयोजन

जिलाधिकारी ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य गरीब, असहाय और जरूरतमंद बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना है, ताकि उनका भविष्य बेहतर बन सके। उन्होंने कहा कि स्कूलों में बच्चों की नियमित उपस्थिति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी है।

यह भी पढ़ें  सैफ अली खान ने हटाया करीना का टैटू, फैंस बोले- 'अब तीसरी शादी करेंगे?'

उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि ड्रॉपआउट बच्चों पर विशेष निगरानी रखी जाए और अभिभावकों के साथ नियमित बैठकें आयोजित हों। साथ ही नामांकित बच्चों की आंखों की जांच कराई जाएगी तथा जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क चश्मा भी उपलब्ध कराया जाएगा। बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण भी किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त, जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

सच के साथ खड़े हों — स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें। Gaam Ghar

Donate via UPI

UPI ID: 7903898006@sbi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button