बिहारसमाचार

सम्राट चौधरी: 30 दिन में शिकायत नहीं सुलझी तो 31वें दिन अधिकारी निलंबित’

बिहार में सहयोग पोर्टल और हेल्पलाइन 1100 शुरू, पंचायत स्तर पर शिकायतों के निपटारे के लिए 30 दिन की अनिवार्य समयसीमा तय।

बिहार सरकार ने जनशिकायतों के त्वरित समाधान के लिए एक बड़ा और सख्त कदम उठाया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घोषणा की है कि यदि किसी अधिकारी ने 30 दिनों के भीतर शिकायत का समाधान नहीं किया, तो 31वें दिन वह स्वतः निलंबित माना जाएगा। यह नई व्यवस्था मुख्यमंत्री सचिवालय में ‘संवाद’ कार्यक्रम के दौरान सहयोग हेल्पलाइन नंबर 1100 और सहयोग पोर्टल के लोकार्पण के साथ लागू की गई।

यह भी पढ़ें  रेलवे OBC एसोसिएशन ने कैलाश राय को सम्मानपूर्वक विदाई दी

मुख्यमंत्री ने बताया कि अब राज्य की सभी पंचायतों में प्रत्येक माह के पहले और तीसरे मंगलवार को सहयोग शिविर आयोजित होंगे। इन शिविरों में आम नागरिक अपनी समस्याएं सीधे दर्ज करा सकेंगे। संबंधित विभाग के अधिकारियों को हर हाल में 30 दिनों के भीतर समाधान करना होगा। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक इसकी रियल टाइम मॉनिटरिंग करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले लोग आवेदन देकर महीनों तक समाधान की प्रतीक्षा करते थे, क्योंकि समयसीमा तय नहीं थी। नई व्यवस्था से शिकायतों का निष्पादन त्वरित, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से होगा। यदि अधिकारी आवेदन लंबित रखते हैं, फाइल रोकते हैं या लापरवाही करते हैं, तो सहयोग पोर्टल पर स्वतः निलंबन का फॉर्मेट जनरेट हो जाएगा।

सरकार ने भूमि विवादों के समाधान को भी प्राथमिकता दी है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि सभी जमीनों का रिकॉर्ड स्पष्ट रखा जाए। सरकारी जमीन, निजी स्वामित्व और वर्षों से बसे लोगों का अलग-अलग विवरण तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार जनता द्वारा चुनी गई है, इसलिए सरकारी जमीन पर लंबे समय से रह रहे लोगों की चिंता करना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

यह भी पढ़ें  समस्तीपुर बिथान में एक व्यक्ति की हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई है

इसके साथ ही प्रखंड, अंचल और थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं, ताकि सरकारी कार्यों की निगरानी हो सके और पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके। नई व्यवस्था से आम लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

Abhishek Anand

Abhishek Anand, Working with Gaam Ghar News as a author. Abhishek is an all rounder, he can write articles on any beat whether it is entertainment, business, politics and sports, he can deal with it.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button