बिहारशिक्षासमस्तीपुरसमाचार

शिवाजीनगर प्रखंड का नाम रोशन किया प्रिंसी कुमारी

प्रिंसी कुमारी  ने 67 वी, बी पी एस सी मे सफलता हासिल की

समस्तीपुर : सुरेश कुमार की रिपोर्ट – शिवाजीनगर प्रखंड के परसा गांव निवासी पिता अरविंद कुमार एवं माता फूल कुमारी की पुत्री प्रिंसी कुमारी ने 67 वी बीएससी में सफलता हासिल कर प्रखंड एवं जिला का नाम रोशन किया। आपको बता दे की प्रिंसी के पिता अरविंद कुमार किसान एवं माता फूल कुमारी शिक्षिका है.

प्रिंसी कुमारी ने बताया कि उनकी प्राथमिक शिक्षा 12 वीं तक रांची में प्राप्त की बीएससी रसायन शास्त्र ऑनर्स सीएम साइंस कॉलेज दरभंगा से की और अपनी पूरी लगन और मेहनत के बल पर बिना किसी कोचिंग के उसने तीसरी प्रयास में बीपीएससी में सफलता पाई और उन्हें नगर पालिका कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर चयनित किया गया है।

यह भी पढ़ें  साइकिल यात्रा पुरी कर लौटे संजय कुमार बबलु

प्रिंसी का कहना है की आगे मै यूपीएससी करुगी, प्रिंसी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, दादा दादी को दे रही है। बीपीएससी में सफलता को लेकर दादा देवकांत सिंह, दादी चंद्रकला देवी ,फुआ सीता देवी, गजेंद्र प्रसाद सिंह, गीता देवी, चंद्र नारायण मंडल मौसी पूनम कुमारी, राजेश कुमार सिंह, नाना रामेश्वर मंडल, सुनीता कुमारी  जितेंद्र कुमार बहुत खुश है।

यह भी पढ़ें  जानकारी देना व सुझाव लेना जनसंवाद का उद्देश्य : एसडीओ मो० मुस्तकीम

नेत्री डॉ उर्मिला सिंहा , प्रखंड प्रमुख डाक्टर गोविंद कुमार, गंगा प्रसाद सिंह, डीसीएलआर ललित कुमार सिंह बी डी ओ हरिओम शरण ,कुमकुम कुमारी, पवन कुमार, गोपाल कुमार,बालमुकुंद सिंह ,मणिकांत सिंह, सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, राजेंद्र प्रसाद सिंह ,दिगंबर कुमार, जितेंद्र कुमार, रवीश कुमार , सुरेश कुमार सिंह,संजीव कुमार सिंह शिक्षक, विकेश कुमार सिंह शिक्षक सहित अन्य ने बधाई दी.

यह भी पढ़ें  ट्रांसजेंडर मोनिका दास को चुनाव आयोग ने बनाया स्टेट आइकॉन
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button