समाचार

एशिया पैसिफिक एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026 में प्रतिभाओं का सम्मान’

पटना में आयोजित समारोह में उद्यमी, शिक्षाविद, चिकित्सक, समाजसेवी, कलाकार और व्यवसायियों को उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

पटना : राजधानी पटना के होटल पनाश में आरएफएम प्रोडक्शन हाउस के तत्वावधान में आयोजित “एक शाम बिहार के नाम – एशिया पैसिफिक एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026” का भव्य आयोजन हुआ। समारोह में बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उद्यमियों, व्यवसायियों, शिक्षाविदों, चिकित्सकों, समाजसेवियों, कलाकारों, मीडिया प्रतिनिधियों, स्टार्टअप संस्थापकों तथा अन्य विशिष्ट व्यक्तित्वों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बॉलीवुड और मनोरंजन जगत की चर्चित हस्तियों की मौजूदगी रही। समारोह में अभिनेता गुलशन ग्रोवर, मुश्ताक खान, शाहबाज खान, अभिनेत्री रितु शिवपुरी, हरियाणवी फिल्म अभिनेत्री अंजलि राघव तथा प्रसिद्ध जादूगर अजीत ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। अतिथियों ने सम्मानित प्रतिभाओं को बधाई देते हुए कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले लोगों का सम्मान करना प्रेरणादायक पहल है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने और समाज के लिए बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।

आरएफएम प्रोडक्शन हाउस के निदेशक राहुल राज ने कहा कि इस सम्मान समारोह का उद्देश्य समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाना है। उन्होंने कहा कि बिहार प्रतिभाओं की भूमि है और यहां के युवा हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। ऐसे आयोजनों से राज्य की सकारात्मक छवि मजबूत होगी और स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने के लिए व्यापक मंच मिलेगा।

सह-निदेशक मो. फैजान ने कहा कि यह आयोजन बिहार की प्रतिभाओं को वैश्विक स्तर तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में एशिया पैसिफिक एक्सीलेंस अवॉर्ड देश के प्रतिष्ठित सम्मान समारोहों में अपनी अलग पहचान स्थापित करेगा तथा बिहार की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सम्मान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

यह भी पढ़ें  अमित शाह लेटी में गरजे: बंगाल मतलब भाजपा, घुसपैठियों को नहीं बर्दाश्त'

समारोह में उद्योग जगत के प्रतिनिधि, व्यवसायी, शिक्षाविद, समाजसेवी, कलाकार, मीडिया प्रतिनिधि और शहर के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। पूरे आयोजन के दौरान सम्मानित प्रतिभाओं की उपलब्धियों को सराहा गया और बिहार की प्रतिभा, नवाचार तथा सामाजिक योगदान को नई पहचान देने का संकल्प दोहराया गया।

यह भी पढ़ें  आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में गिरफ्तार

Abhishek Anand

Abhishek Anand, Working with Gaam Ghar News as a author. Abhishek is an all rounder, he can write articles on any beat whether it is entertainment, business, politics and sports, he can deal with it.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button