पटनाबिहारसमाचार

बांकीपुर उपचुनाव: सभी बूथों पर केंद्रीय बल तैनात’

प्रेक्षकों और जिला प्रशासन ने अधिकारियों को निष्पक्ष मतदान, सुरक्षा, वेबकास्टिंग, ईवीएम प्रबंधन तथा मतदाताओं की सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बांकीपुर विधानसभा उपचुनावपटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को समाहरणालय में पुलिस प्रेक्षक, सामान्य प्रेक्षक, व्यय प्रेक्षक तथा जिला निर्वाचन पदाधिकारी की मौजूदगी में चुनाव से जुड़े विभिन्न कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों, पुलिस अधिकारियों एवं केंद्रीय सशस्त्र बल के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

पुलिस प्रेक्षक राकेश अग्रवाल ने कहा कि चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय और सहयोग से कार्य करें। उन्होंने बताया कि बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी 422 मतदान केंद्रों पर केंद्रीय सशस्त्र बल की तैनाती की जाएगी। उन्होंने केंद्रीय बल और जिला पुलिस को संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकालने का निर्देश दिया, ताकि मतदाता भयमुक्त वातावरण में मतदान कर सकें।

सामान्य प्रेक्षक शिव सहाय अवस्थी ने निर्देश दिया कि सभी मतदान कर्मी मतदान से पूर्व की रात अपने-अपने बूथों पर ही ठहरें, जिससे मतदान निर्धारित समय पर शुरू हो सके। उन्होंने ईवीएम एवं वीवीपैट से मॉक पोल के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करने को कहा। साथ ही दो बैलेट यूनिट के उपयोग को देखते हुए सभी मतदान कर्मियों को तकनीकी रूप से प्रशिक्षित रखने पर जोर दिया।

व्यय प्रेक्षक शिव प्रताप सिंह ने चुनावी खर्च पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्याशियों के सभी चुनावी व्यय का सही आकलन कर समय पर रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए।

यह भी पढ़ें  RJD सुप्रीमो लालू यादव पहुंचे पटना के CBI कोर्ट

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने अधिकारियों से कहा कि वे न केवल निष्पक्ष रहें, बल्कि उनके आचरण और व्यवहार से भी निष्पक्षता स्पष्ट दिखाई दे। उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को मतदान कर्मियों के भोजन, आवास और अन्य आवश्यक सुविधाएं मतदान केंद्रों पर ही उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें  Bihar में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर होगा निर्माण

जिलाधिकारी ने सभी बूथों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था करने, जलजमाव वाले क्षेत्रों में निकासी सुनिश्चित करने, मतदाता हेल्पडेस्क स्थापित करने तथा ईवीएम में किसी भी तकनीकी समस्या आने पर निर्वाचन आयोग के निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करने का निर्देश दिया। चुनाव सामग्री के परिवहन और जमा करने की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराने के भी निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें  समस्तीपुर: सक्षमता पास नियोजित शिक्षकों को मिला नियुक्ति पत्र

बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा ने कहा कि पुलिस, केंद्रीय बल और मतदान दल आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव पूरी पारदर्शिता और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जा सके।

Source
समाहरणालय, पटना

Abhishek Anand

Abhishek Anand, Working with Gaam Ghar News as a author. Abhishek is an all rounder, he can write articles on any beat whether it is entertainment, business, politics and sports, he can deal with it.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button