बिहारसमाचार

गोपालगंज में डीजल-पेट्रोल गोदाम में भीषण आग, एक युवक झु’लसा’

गोपालगंज में डीजल-पेट्रोल गोदाम में भीषण आग, एक युवक झु'लसा, पटना रेफर

गोपालगंज : नगर थाना क्षेत्र के सरेया वार्ड नंबर एक में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब डीजल समेत अन्य ज्वलनशील पदार्थों के एक गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग की ऊंची लपटें और घना धुआं उठते ही आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। एहतियातन कई परिवार अपने घरों से बाहर निकल आए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 और दमकल विभाग को सूचित किया। सूचना पर नगर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था, क्योंकि गोदाम में भारी मात्रा में ज्वलनशील पदार्थ रखे होने की बात सामने आई है।

इस हादसे में सरेया वार्ड नंबर 3 निवासी अजय कुमार के 29 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार आंशिक रूप से झुलस गए। उन्हें पहले स्थानीय निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरेया वार्ड नंबर एक निवासी उपेंद्र पांडेय ने करकटनुमा (टीनशेड) कमरे बनाकर किराए पर दे रखे थे। बताया जा रहा है कि किरायेदार पिछले चार वर्षों से कथित रूप से नकली डीजल, पेट्रोल और किरोसिन का भंडारण एवं खरीद-बिक्री कर रहा था। स्थानीय लोगों का दावा है कि गोदाम में ज्वलनशील पदार्थों की मिलावट और तैयार करने का काम भी किया जाता था। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें  SP ने किया हथौड़ी-शिवाजीनगर थानों का निरीक्षण; दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगते ही गोदाम में रखे ज्वलनशील पदार्थ धू-धू कर जलने लगे और कुछ ही देर में लपटें आसमान छूने लगीं। पूरे इलाके में धुआं फैल गया, जिससे सांस लेने में भी लोगों को परेशानी हुई। आसपास के घरों और दुकानों को भी खतरा उत्पन्न हो गया था।

यह भी पढ़ें  समस्तीपुर में 9 दिसंबर से जॉब कैम्प शुरू, 200 पदों पर होगी सीधी भर्ती

नगर थाना पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट, लापरवाही या किसी अन्य कारण से लगी। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि वहां अवैध रूप से ज्वलनशील पदार्थों का भंडारण और कथित मिलावट का कारोबार चल रहा था या नहीं।

यह भी पढ़ें  धानुक समाज करेगा कुर्मी महासभा एवं टीम पाटलिपुत्र पर मानहानि का मुकदमा

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि अवैध गतिविधियों की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इलाके में स्थिति सामान्य है, लेकिन घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Gaam Ghar Desk

गाम घर डेस्क के साथ भारत और दुनिया भर से नवीनतम ब्रेकिंग न्यूज़ और विकास पर नज़र रखें। राजनीति, एंटरटेनमेंट और नीतियों से लेकर अर्थव्यवस्था और पर्यावरण तक, स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय घटनाओं और वैश्विक मामलों तक, हमने आपको कवर किया है। Follow the latest breaking news and developments from India and around the world with 'Gaam Ghar' news desk. From politics , entertainment and policies to the economy and the environment, from local issues to national events and global affairs, we've got you covered.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button