धर्म-कर्मबिहारसमस्तीपुरसमाचार

चितौड़ा गांव मे 24 कुंडीय ”गायत्री महायज्ञ” के लिए किया भूमिपूजन

Gayatri Mahayagya: 24 कुंडीय चार दिवसीय गायत्री महायज्ञ को लेकर भूमि पूजन एवं ध्वजारोहण

विधि विधान से सदस्यों ने गायत्री महायज्ञ के लिए भूमि पूजन एवं ध्वजा पूजन करते हुए.

सुभाष सिंह संवाददाता समस्तीपुर: शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत रहियार उत्तर पंचायत के महावीर स्थान चितौड़ा गांव मे आगामी  11 मार्च  से 14 मार्च तक आयोजित होने वाली 24 कुंडीय चार दिवसीय गायत्री महायज्ञ “Gayatri Mahayagya” को लेकर विधि विधान से सदस्यों ने गायत्री महायज्ञ के लिए भूमि पूजन एवं ध्वजा पूजन आ आयोजन किया। आपको बता दे की मुजफ्फरपुर जोन समन्वयक शशि भूषण ठाकुर, सहायक जॉन समन्वयक मधुसूदन पांडे, धीरेंद्र नाथ पटेल , सारथी वकील भाई साहब, रोसड़ा गायत्री शक्तिपीठ के मुख्य ट्रस्टी मीनाक्षी वर्मा समिति अध्यक्ष सह मुख्य यजमान कुशेश्वर सिंह सहित अन्य ने विधि बत ढंग से मंत्रोच्चारण के साथ ही संयुक्त रूप से ध्वजारोहण का कार्य संपन्न किया गया। यहां क्लिक कर व्हाट्सएप चैनल से जुड़े न्यूज़ अपडेट के लिए

यह भी पढ़ें  अधिवक्ता संजय कुमार बबलू को बिहार गौरव अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया

इस अवसर पर जॉन समन्वयक शशि भूषण ठाकुर ने गुरुदेव युग ऋषि पंडित श्री राम शर्मा आचार्य के बारे में बताते हुए कहा 2024 से 2048 तक धरती पर स्वर्ग की स्थापना होगी इससे मानव में देवत्व का अवतरण  आवश्यक है। कार्यक्रम को मधुसूदन पांडे, मुख्य ट्रस्टी मीनाक्षी वर्मा, डॉक्टर उमेश प्रसाद सिंह, सहित अन्य ने भी संबोधित किया। हर घर में गायत्री देव स्थापना, गंगा जली की स्थापना करना है। अपने आस पास के विडियो में खवर देखने के लिए हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें.

इस अवसर पर कर्मकांड गायक नंदलाल ठाकुर, दिलीप कुमार के द्वारा विधिवत ढंग से मंत्र उच्चारण के साथ ही भूमि पूजन एवं हवन यज्ञ का कार्य संपन्न कराया गया। इस अवसर पर 24 कुंवारी कन्याओं द्वारा गायत्री परिजनों ग्रामीण महिला एवं पुरुषों की काफी संख्या मे कार्यक्रम मे भाग लिए। इस अवसर पर शांतिकुंज हरिद्वार के द्वारा प्रकाशित वार्षिक कैलेंडर का वितरण कई दर्जनों लोगों के बीच किया गया।

यह भी पढ़ें  मां-बाप की मर्जी से करें शादी, वर्ना अंजाम बुरा हो सकता है - डीजीपी एसके सिंघल

बता दे की चितौड़ा गांव एवं आसपास के इलाके मे वातावरण भक्तिमय बना रहा। मौके पर ट्रस्टी सदस्य अनीता दीदी, यज्ञ समिति अध्यक्ष कुशेश्वर सिंह, सचिव धर्मेंद्र कुमार मंडल, कोषाध्यक्ष विनय कुमार एवं राम बालक सिह, सदस्य राम कुमार मंडल, सदस्य भोला मंडल, रामकृष्ण मंडल अजय कुमार मंडल, पितांबर मंडल, डा रमेश  प्रसाद सिंह,  अमरजीत कुमार साहू, मनटून कुमार मंडल, अमरजीत कुमार, अजीत कुमार, गंगाराम मंडल भंडारी, राम प्रकाश मंडल, गणेश मंडल भंडारी जी, रामकरण मंडल, डॉक्टर उमेश प्रसाद सिंह ,राम भजन मंडल , तेतरी दीदी हरेराम मंडल, शशी कुमार सिंह, हरेराम मंडल, सुभाष सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया तथा विशिष्ट अतिथियों ने भूमि पूजन का कार्यक्रम संचालित किया अन्य ग्रामीण की काफी सराहनीय योगदान रहा।

यह भी पढ़ें  रिया सिंह ने पौधे लगाकर मनाया अपना जन्मदिन

Abhishek Anand

Abhishek Anand, Working with Gaam Ghar News as a author. Abhishek is an all rounder, he can write articles on any beat whether it is entertainment, business, politics and sports, he can deal with it.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
हमेशा स्वस्थ रहने के लिए 6 चीजे करें, आइए जानते हैं. शादीशुदा महिलाओं को किसी के साथ भी नहीं बांटनी चाहिए ये चीजें वास्तु के अनुसार 5 भाग्यशाली वास्तु पेंटिंग किस दिशा में लगानी चाहिए राशि के अनुसार इन रंगों से खेलें होली यह सात स्थानों में मौन रहना चाहिए