बिहाररेलरोहताससमाचार

चलती ट्रेन से गिरते यात्री को RPF जवान ने बचाया

सासाराम रेलवे स्टेशन पर ओडिशा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में चढ़ते समय फिसले यात्री को ASI दिलीप कुमार ने जान जोखिम में डालकर सुरक्षित बाहर निकाला।

बिहार के सासाराम रेलवे स्टेशन पर गुरुवार तड़के एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने वहां मौजूद लोगों की सांसें थाम दीं। चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसकर एक यात्री मौत के मुंह में जाने ही वाला था, तभी ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के एएसआई दिलीप कुमार ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए उसकी जान बचा ली। इस दौरान एएसआई खुद घायल हो गए, लेकिन यात्री को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

घटना सुबह करीब 3:33 बजे की है। ट्रेन संख्या 12819 ओडिशा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर दो पर रुकी हुई थी। पश्चिम बंगाल के मिदनापुर निवासी 35 वर्षीय यात्री सुकुमार लामा अपनी पत्नी के साथ आनंद विहार जाने के लिए यात्रा कर रहे थे। ट्रेन रुकते ही वह पानी लेने के लिए नीचे उतरे। इसी दौरान ट्रेन ने दोबारा रफ्तार पकड़ ली।

घबराए सुकुमार ने कोच नंबर S-6 का हैंडल पकड़कर चढ़ने की कोशिश की, लेकिन उनका संतुलन बिगड़ गया और पैर फिसलने से वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच खतरनाक गैप में लटक गए। कुछ सेकंड के भीतर वह पटरियों की ओर खिंचने लगे। प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

इसी बीच ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ एएसआई दिलीप कुमार की नजर इस भयावह दृश्य पर पड़ी। उन्होंने बिना समय गंवाए तेज दौड़ लगाई और चलती ट्रेन के साथ खुद को जोखिम में डालते हुए यात्री को मजबूती से पकड़ लिया। पूरी ताकत लगाकर उन्होंने सुकुमार को प्लेटफॉर्म की ओर खींच लिया। यह पूरा घटनाक्रम स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

यह भी पढ़ें  समस्तीपुर: शराब बरामदगी मामले में आरोपी को पांच साल की सश्रम कारावास

वीडियो फुटेज में साफ दिखता है कि यदि एक पल की भी देरी होती तो यात्री ट्रेन के पहियों के नीचे आ सकता था। खींचतान के दौरान दिलीप कुमार प्लेटफॉर्म पर गिर पड़े और उनके पैर में गंभीर चोट आई। बावजूद इसके उन्होंने पहले यात्री की सुरक्षा सुनिश्चित की।

यह भी पढ़ें  सीएम नीतीश कुमार स्‍मृति वाटिका में अपनी माता को दी श्रद्धांजलि

तत्काल वॉकी-टॉकी के जरिए ट्रेन को रुकवाया गया। सुकुमार लामा शारीरिक रूप से सुरक्षित थे, हालांकि वह बुरी तरह सहमे हुए थे। आरपीएफ टीम ने उन्हें सांत्वना दी और प्रारंभिक पूछताछ के बाद उसी ट्रेन से उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया। घायल एएसआई दिलीप कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है।

यह भी पढ़ें  26 फरवरी को लॉन्च होगी Samsung Galaxy S26 Series? मिला हिंट

घटना के बाद सुकुमार लामा भावुक हो उठे। उन्होंने कहा कि एएसआई की बहादुरी के कारण ही आज वह जीवित हैं। आरपीएफ अधिकारियों ने इसे ‘ऑपरेशन जीवन रक्षा’ के तहत एक साहसिक और प्रेरणादायक कार्य बताया और कहा कि विभाग को अपने जवान पर गर्व है।

Gaam Ghar Desk

गाम घर डेस्क के साथ भारत और दुनिया भर से नवीनतम ब्रेकिंग न्यूज़ और विकास पर नज़र रखें। राजनीति, एंटरटेनमेंट और नीतियों से लेकर अर्थव्यवस्था और पर्यावरण तक, स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय घटनाओं और वैश्विक मामलों तक, हमने आपको कवर किया है। Follow the latest breaking news and developments from India and around the world with 'Gaam Ghar' news desk. From politics , entertainment and policies to the economy and the environment, from local issues to national events and global affairs, we've got you covered.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button