मनोरंजनसमाचार

Bhojpuri Holi Song: नया होलीगीत ‘महाबीर बो’ रिलीज हुआ

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से लाडो मद्धेशिया और अंजली पांडेय का नया होलीगीत 'महाबीर बो' रिलीज हुआ

Bhojpuri Holi Song: देश में ही नहीं विदेशों में भी अब भोजपुरी गानों का क्रेज बढ़ने लगा है। भारत की हर गली, नुक्कड़ और मोहल्ले में भोजपुरी गानों की धुन सुनी जा सकती है। भोजपुरी सॉन्ग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए हर दिन यहां कोई ना कोई नया गाना बनाया जा रहा है। वही जब मौका होली का हो तो इन गानों की डिमांड और भी बढ़ जाती है। और लोग भोजपुरी गानों को बड़े ही चाओ से सुनते व देखते हैं।

यह भी पढ़ें  Special Train: यात्रियों की भीड़ को देखते हुए मुंबई से समस्तीपुर होली स्पेशल ट्रेन

भोजपुरी के होलीगीतों में एक अलग ही तरह की हसी मजाक देखने को मिलता है, जिसे देखकर दर्शक भी झूम उठते हैं। इसी कड़ी आज वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से भोजपुरी के पॉपुलर सिंगर लाडो मद्धेशिया का नया होलीगीत ‘महाबीर बो’ रिलीज किया गया है। इस गाने में उनके साथ अभिनेत्री अंजली पांडेय नजर आ रही है। जिहोने कई हिट सांग में परफॉर्म करके उन्हें सुपरहिट बनाया है।

लाडो मद्धेशिया का होलीगीत ‘महाबीर बो’ यूट्यूब पर खूब धूम मचा रहा है। इस गाने को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। हालांकि गाने में भरपूर रंग गुलाल का उपयोग किया गया है जिसकी वजह से गाना एक दम होली के मूड हिट करता है।

यह भी पढ़ें  कई भाषाओं में एकसाथ रिलीज़ होते ही छाया हिंदुत्व

गाने में लाडो मद्धेशिया कहते हैं कि अब आवे महाबीर बो डाल दे अबीर हो…लागी नाही जाड़ा नाही कापी शरीर हो..लगी नाही जाड़ा नाही कापी शरीर हो…अब आवे महाबीर बो डाल दे अबीर हो…। गाना एक दम कमाल धमाल दिख रहा है। वही गाने में खुद लाडो मद्धेशिया डांस करते भी दिख रहे हैं। वो भोजपुरी एक्ट्रेस अंजली पांडेय के साथ ठुमके लगाते दिख रहे हैं।

यह भी पढ़ें  भोजपुरी फिल्म "मैं कौन हूँ" शीघ्र प्रदर्शन को तैयार

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत महाबीर बो को लाडो मद्धेशिया ने अपनी मधुर आवाज में गाया है। वही इस गाने को यादव नीरज ने लिखा है। गाने का संगीत पवन यादव ने दिया है। इस गाने का निर्माण निर्माता रत्नाकर कुमार ने किया है। वही इसके निर्देशन की कमान निर्देशक सुनील बाबा, गुरु जी अमित ओझा, डीओपी गौरव राय व रंजन, कंपोजर राहुल यादव, एडिटर अलोक गुप्ता, कोरियोग्राफर गोल्डी, सनी ने किया है।

Abhishek Anand

Abhishek Anand, Working with Gaam Ghar News as a author. Abhishek is an all rounder, he can write articles on any beat whether it is entertainment, business, politics and sports, he can deal with it.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button