Bjpबिहारराजनीतिसमाचारसहरसा

भाजपा स्थापना दिवस पर जिलाध्यक्ष ने प्रभात फेरी निकाल किया झंडोत्तोलन

सुभाष चन्द्र झा की रिपोर्ट

सहरसा : भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला कार्यालय पटुआहा सहरसा में भाजपा का स्थापना दिवस बुधवार को मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह द्वारा झंडोत्तोलन किया गया।वही जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि आज के दिन 6 अप्रैल 1980 को भाजपा की स्थापना हुई थी। जिसके प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी बने थे। आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। सबसे ज्यादा सांसद और सबसे ज्यादा विधायक भाजपा के पास है। भाजपा की मूल पार्टी भारतीय जनसंघ है जिसकी स्थापना 1951 में पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने किया था।

 

यह भी पढ़ें  सुरक्षा दिवस के मौके पर अद्वितीय शपथ ग्रहण

प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी बने थे। इनका विचार धारा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद आर्थिक उदारीकरण अखण्ड मानववाद है। झंडोत्तोलन के बाद प्रभात फेरी निकाली गई। तत्पश्चात एक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं पंडित अटल बिहारी वाजपेयी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक संजीव कुमार झा ने कहा आज लाखों कार्यकर्ताओं के त्याग तपस्या के बाद भाजपा वटवृक्ष बन गई।नीति सिद्धांत पर चल कर भाजपा की पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंच गई है।

 

यह भी पढ़ें  गायत्री शक्तिपीठ रोसड़ा में सोमवार को नए जीवन दानी परिव्राजक श्री निवास कुंडू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज विश्व नेता बन गए हैं। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष शिव भूषण सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष विनय कुमार झा ने किया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री अरुण कुमार चौधरी, आईटी सेल जिला संयोजक सुमीत सिन्हा, जिला मंत्री राजीव रंजन साह, नगर अध्यक्ष भैरव झा, अभिनव सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रिंकी देवी,अमित सिंह, रमेंश शर्मा, मंडल अध्यक्ष महावीर यादव, अनमोल भगत,बी एन सहनी, अभिलाष कुमार, कुमार गौरव,संजू देवी, कंचन देवी, कविता देवी, रेखा देवी,मोनिका देवी,गीता गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें  यह कैसी लापरवाही

Gaam Ghar

Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button