पटनाबिहारराजनीतिसमाचार

तेजस्वी यादव कब होंगे बिहार के मुख्य्मंत्री?

बुधवार को राज्य के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने खुद मीडिया को इन सवालों के जवाब दिए।

पटना: बिहार की सियासत कब कौनसी करवट ले यह किसी को नहीं पता है। राजद के एक विधायक द्वारा तेजस्वी यादव को लेकर दिए गए बयान के बाद राज्य के हर कोने में सीएम फेस को लेकर जमकर चर्चाएं हो रही हैं। बुधवार को राज्य के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने खुद मीडिया को इन सवालों के दिया यह जवाब।

Advertisement – MithiBhog Moringa Powder

तेजस्वी ने कहा कि हम किसी हड़बड़ी में नहीं है, जब बनना होगा तब बनेंगे और आपको भी पता चल ही जाएगा। छिपाकर कोई बनता नहीं है। उन्होंने कहा कि अभी नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री हैं, वे महागठबंधन का नेतृत्व कर रहे हैं। हमें कोई परेशानी नहीं है।

राज्य के डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि हमारा मकसद 2024 में भारतीय जनता पार्टी को भगाने का है। इससे पहले आज जब उनसे राज्य के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के बयान पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि सबकी अपनी इच्छा होती है। अगर वह चाहते हैं कि उनका बेटा मुख्यमंत्री बने तो उसमें कुछ गलत बात नहीं है। कौन अपने बेटे को उच्च से उच्च पद पर जाते नहीं देखना चाहता? सबकी इच्छा होती है। हमको कोई जल्दी नहीं है।

Advertisement – MithiBhog Moringa Powder

तेजस्वी की वजह से उपेंद्र कुशवाहा छोड़ चुके हैं जदयू

यह भी पढ़ें  समस्तीपुर समेत कई जिलों में भी दिखेगा रेमल साइक्लोन का असर

बिहार के सीएम नीतीश कुमार द्वारा लगातार तेजस्वी यादव का कद बढ़ाने को लेकर दिए जाने वाले बयानों से नाराज होकर उपेंद्र कुशवाहा जदयू छोड़ चुके हैं। उपेंद्र कुशवाहा आरोप लगा रहे हैं कि नीतीश कुमार तेजस्वी को अपना उत्तराधिकारी घोषित करके बिहार के साथ गलत कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें  मेकअप आर्टिस्ट कंटेस्ट शो (सीज़न 3) का फिनाले संपन्न

उपेंद्र कुशवाहा नीतीश पर यह भी आरोप लगा चुके हैं कि वह अब खुद फैसले हीं लेते, उपेंद्र कुशवाहा ने साल 2013 में जदयू छोड RLSP का गठन किया था। इसके 8 साल बाद उन्होंने अपने दल का जदयू में फिर से विलय कर दिया। अब उन्होंने एक नई पार्टी का गठन किया है।

यह भी पढ़ें  प्रेम जोगी की डबिंग शुरू, जल्द आएगी दर्शकों के सामने

 

 

सच के साथ खड़े हों — स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें। Gaam Ghar

Donate via UPI

UPI ID: 7903898006@sbi

 

Gaam Ghar Desk

गाम घर डेस्क के साथ भारत और दुनिया भर से नवीनतम ब्रेकिंग न्यूज़ और विकास पर नज़र रखें। राजनीति, एंटरटेनमेंट और नीतियों से लेकर अर्थव्यवस्था और पर्यावरण तक, स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय घटनाओं और वैश्विक मामलों तक, हमने आपको कवर किया है। Follow the latest breaking news and developments from India and around the world with 'Gaam Ghar' news desk. From politics , entertainment and policies to the economy and the environment, from local issues to national events and global affairs, we've got you covered.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button