अपराधबिहारराजनीतिवैशाली

गांजा तस्करी करने वाली महिला ने ली शपथ

वैशाली: गांजे की तस्करी करने वाली महिला ने पंचायत चुनाव में मारी बाजी  नॉमिनेशन के बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया था जेल में रहकर उसने चुनाव जीता। पद और गोपनियता की शपथ दिलाने के लिए उसे जेल से प्रखंड कार्यालय लाया गया। जहां शपथ ग्रहण के बाद मुन्नी देवी को वापस जेल भेजा गया।

फेसबुक से जुड़े

यह भी पढ़ें  जिला खनन टास्क फोर्स को लेकर हुई समीक्षा बैठक

भगवानपुर प्रखंड कार्यालय में आज रघुनाथपुर इमादपुर पंचायत की वार्ड सदस्या मुन्नी देवी को शपथ दिलायी गयी। गांजा तस्करी के आरोप में मुन्नी देवी को उस वक्त गिरफ्तार किया गया था जब चुनाव लड़ने के लिए मुन्नी देवी नॉमिनेशन करने पहुंची थी।

जेल में रहकर मुन्नी चुनाव भी लड़ा और जीत भी हासिल की। जीत हासिल करने के बाद मुन्नी देवी को हाजीपुर जेल से भगवानपुर प्रखंड कार्यालय लेकर पुलिस पहुंची जहां वार्ड सदस्या मुन्नी देवी को पद और गोपनियता की शपथ दिलायी गयी।

यह भी पढ़ें  समस्तीपुर में नगर निकाय चुनाव को लेकर सामाजिक संगठन

इस दौरान प्रखंड कार्यालय में उनके समर्थकों की भारी भीड़ देखी गयी। समर्थकों ने फूल माला के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। मुन्नी देवी को गुलाल अबीर लगाकर लोगों ने अपनी खुशी जतायी। शपथ लेने के बाद मुन्नी देवी को हाजीपुर जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें  पोषण पखवाड़ा 2023 का आज 11वां दिन, तीन अप्रैल तक चलेगा अभियान 

 

 

Gaam Ghar

Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button