पटनाबिहारसमाचार

Bihar में गंगा स्वच्छता पखवाड़ा पर श्रमदान, पौधरोपण और शपथ कार्यक्रम’

पटना जिले के बिहटा और मनेर में गंगा स्वच्छता पखवाड़ा और जल महोत्सव के तहत श्रमदान, पौधरोपण और स्वच्छता शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

'Voluntary Labor, Tree Plantation, and Pledge Programs in Bihar during the Ganga Cleanliness Fortnight'बिहार में गंगा स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में पटना जिले के बिहटा और मनेर क्षेत्र में श्रमदान, पौधरोपण और स्वच्छता शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम गंगा एवं उसकी सहायक नदियों की अविरलता और निर्मलता बनाए रखने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

यह कार्यक्रम गंगा स्वच्छता पखवाड़ा (16 से 31 मार्च 2026) और जल महोत्सव 2026 (8 से 22 मार्च) के अंतर्गत आयोजित किया गया। इस अभियान की शुरुआत “जल अर्पण दिवस” के साथ राष्ट्रव्यापी स्तर पर की गई है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सामुदायिक जल प्रबंधन को मजबूत करना और लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।

जिला पदाधिकारी सह अध्यक्ष जिला गंगा समिति Patna के निर्देशानुसार नगर परिषद बिहटा अंतर्गत श्रीरामपुर शिव मंदिर परिसर और मनेर के त्रिवेणी संगम घाट पर वृहद स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्रमदान कर घाटों की सफाई की गई तथा पौधरोपण भी किया गया। साथ ही लोगों को जल संरक्षण और स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।

इस कार्यक्रम में नगर परिषद बिहटा की सभापति प्रियंका कुमारी, जिला गंगा समिति के जिला परियोजना पदाधिकारी दीपेन्द्र मणि, स्वच्छता पदाधिकारी साक्षी पाठक, सफाई कर्मी, आईआईटी पटना के स्वयंसेवक, युवा मंडल के सदस्य और ग्रामीण क्षेत्रों के आम लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें  समस्तीपुर पुलिस ने लूटकांड के आरोपी को देसी कट्टा व कारतूस संग पकड़ा

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य जन भागीदारी को मजबूत करना और समुदायों को ग्राम जल प्रणालियों के प्रबंधन की जिम्मेदारी लेने के लिए प्रेरित करना है। यह अभियान देश भर में “सुजल ग्राम” यानी जल-सुरक्षित गांवों के निर्माण की परिकल्पना को भी समर्थन देता है।

यह भी पढ़ें  चैती महोत्सव में शास्त्रीय संगीत व गीतों से सराबोर हुए श्रोता,रात भर झूमे दर्शक 

इस अभियान का नारा “गांव का उत्सव, देश का महोत्सव” रखा गया है, जिसका उद्देश्य स्थानीय जल संरक्षण प्रयासों को राष्ट्रीय जन आंदोलन बनाना है। कार्यक्रम में विशेष रूप से युवाओं और महिलाओं की भागीदारी पर जोर दिया गया।

इस दौरान मुख्यमंत्री Nitish Kumar के गंगा और सहायक नदियों को स्वच्छ बनाने के लक्ष्य को सफल बनाने के लिए लोगों से सहयोग की अपील भी की गई।

यह भी पढ़ें  बिहार में सतुआन और जुड़ शीतल का महत्व और कब है...

Gaam Ghar Desk

गाम घर डेस्क के साथ भारत और दुनिया भर से नवीनतम ब्रेकिंग न्यूज़ और विकास पर नज़र रखें। राजनीति, एंटरटेनमेंट और नीतियों से लेकर अर्थव्यवस्था और पर्यावरण तक, स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय घटनाओं और वैश्विक मामलों तक, हमने आपको कवर किया है। Follow the latest breaking news and developments from India and around the world with 'Gaam Ghar' news desk. From politics , entertainment and policies to the economy and the environment, from local issues to national events and global affairs, we've got you covered.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button