पटनाबिहारराजनीतिसमाचार

उपेंद्र कुशवाहा ने किया जेडीयू छोड़ने का ऐलान

राष्ट्रीय लोक जनता दल नई पार्टी बनाने का किया ऐलान

पटना: बिहार में नीतीश कुमार और उपेंद्र कुशवाहा की तनातनी ने नया मोड़ ले लिया है। आखिरकार बगावती तेवर अपनाए उपेंद्र कुशवाहा ने पहले की पीएम मोदी की तारीफ, फिर उपेंद्र कुशवाहा ने किया जेडीयू छोड़ने का ऐलान,

मीडिया से बातचीत करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने राष्ट्रीय लोक जनता दल बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने नीतीश कुमार को राज्य चलाने की जिम्मेदारी सौंपी थी। जॉर्ज फर्नाडिंस के कारण नीतीश कुमार मुखिया बने थे। उस समय जनता तबाह थी। हमने बिहार की जनता को उस हालात से निकालने के लिए 10-12 साल तक संघर्ष चला। हम सब साथ रहे। बिहार को खौफनाक मंजर से निकालने में पूरी ताकत लगा दी।

यह भी पढ़ें  तीन दिवसीय बिहार दिवस समारोह
Advertisement – MithiBhog Moringa Powder

कुशवाहा ने नीतीश कुमार की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि उस समय नीतीश जी ने बहुत अच्छा काम किया लेकिन अंत भला तो सब भला होता है। बाद में अंत भला नहीं हुआ। आज जिस ओर नीतीश कुमार चल पड़े हैं, वो बहुत बुरा है। आज से नई शुरुआत होगी। बड़े फैसले के लिए साथियों के लिए बुलाया है।

 

यह भी पढ़ें  जनकपुर साहित्य कला नाट्य महोत्सव मे संजीव कश्यप ने की बेहतरीन प्रस्तुति

Gaam Ghar

Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button