दरभंगाबिहारराजनीतिराष्ट्रीय समाचारसमाचार

ऐतिहासिक क्षण होगा नए संसद भवन का उद्घाटन

नए संसद भवन सभी भारतीयों के लिए गर्व का अवसर  - डॉ गोपाल जी ठाकुर

बेनीपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते सांसद गोपालजी ठाकुर।

Darbhanga: बेनीपुर स्थित विनोद दास महाराज के आश्रम परिसर में भारतीय जनता पार्टी बेनीपुर नगर मंडल के मंडल कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष पिंटू झा के अध्यक्षता में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 30 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार अपना नौ वर्ष का सफल और ऐतिहासिक कार्यकाल पूर्ण कर रही है। अमृत काल के इस सफर में देश में विकास की एक नई गाथा लिखी गई है।

कार्यकर्ता घर घर जाकर व्यापक स्तर पर जनसंपर्क एवं लाभार्थी संपर्क कर मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीति और उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य इस दौरान सांसद डॉ ठाकुर ने नए संसद भवन उद्घाटन का विपक्ष द्वारा किए जा रहे बहिष्कार का निंदा करते हुए कहा कि जो भी पार्टी लोकतंत्र का दुहाई देकर नए संसद भवन का विरोध कर रही, वे सभी पारिवारवाद की पार्टी है । लोकतंत्र और संविधान की धज्जियां उड़ाने में सबसे आगे रहते है। देश एक नया इतिहास बनाने जा रहा है तो ये लोग लगातार अलोकतांत्रिक तरीके से सियासी बवाल मचा रहे है।

यह भी पढ़ें  शराब बेचने के आरोप में, उप मुखिया का चुनाव जीतने के बाद गिरफ्तार

आज जब देश एक नया इतिहास बनाने जा रहा है तो ये लोग लगातार अलोकतांत्रिक तरीके से सियासी बवाल मचाए हुई है। नए संसद भवन का उद्घाटन समारोह सभी भारतीयों के लिए एक गर्व का अवसर है। लेकिन विपक्षी दल इस अवसर पर राजनीति करने में लगा है। विपक्षी दल जो आज राष्ट्रपति को लेकर अपनी हमदर्दी बयान कर रहे है, लेकिन तब ये लोग उनके सम्मान के लिए क्यों नहीं खड़े हुए जब कांग्रेस के नेता ने उन्हें राष्ट्रपत्नी बोला था।

जब आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने आदिवासी महिला होने के कारण राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी को मूर्ति एवं रबर स्टांप करार दिया था। इस नए संसद भवन में न्यायपूर्ण और निष्पक्ष शासन के आदेश का प्रतीक है गोल को भी स्थापित किया जा रहा है। बैठक के दौरान बेनीपुर विधानसभा संयोजक मुनीन्द्र यादव, गोविंद ठाकुर, मनोज झा, संजय झा, कृष्ण प्रसाद सिंह, शिवकुमार यादव, मुकेश राय, हीरा झा, श्रवण झा, शंकर भगवान पूर्वे, राजीव झा, रामसागर ठाकुर, राम विलाश ठाकुर, रमनजी पासवान, राजा झा, राहुल सिंह, नित्यानंद मल्लिक, बैद्यनाथ सहनी, गोलू साहु, संजीव झा, संतोष झा, सुबोध कामत, आलोक महतो, महादेव पाल आदि थे।

यह भी पढ़ें  सहरसा जिले में चोरी की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है

Gaam Ghar

Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button