पटनाबिहारसमाचार

दीपावली के दिन राजधानी पटना में दो गुटों के बीच जमकर गोलीबारी

आपसी विवाद  में एक की हत्या, मृतक के समर्थकों ने आरोपी का फूंका घर

पटना : दानापुर पटना में दीपावली के दिन धनौत गांव में आपसी विवाद को लेकर दो गुटों के बीच जमकर गोलीबारी हुई. इस गोलीबारी में तीन लोगों को गोली लगी। इसमें इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई, घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच हुआ है.

आपको बता दे की मृतक के समर्थकों ने घटना के विरोध में आरोपी के घर में आग लगा दी, तीन ट्रैक्टर और दो बाइकों को भी आग के हवाले कर दिया, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति पर काबू पाया, फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण हालात हैं, और पुलिस बल की तैनाती की गई है.

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए पटना के एम्स में भर्ती कराया है, जहां दोनों घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है. बताया जा रहा है कि दीपावली के दिन नाली में पानी गिरने को लेकर गांव के प्रवीण कुमार और शशि भूषण सिंह के परिवार के बीच आपसी विवाद शुरू हो गया.

यह भी पढ़ें  अनुसूचित जाति के किसानों के लिए कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम: एक सफल पहल

विवाद के दौरान बात इतनी बढ़ गई कि एक पक्ष ने हथियार से दूसरे पक्ष पर जमकर गोलीबारी कर दी. इस गोलीबारी में शशि भूषण सिंह 55 वर्ष, नवमी कुमार 42 वर्ष एवं अमित कुमार उर्फ विक्की 27 वर्ष घायल हो गया। सभी घायलों को इलाज के लिए पटना के एम्स में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान शशि भूषण सिंह की मौत हो गई. परिजनों का कहना है कि घटना के बाद दहशत का माहौल है। पुलिस से अपील है कि वह इस मामले को गंभीरता से ले और हत्यारे की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करे.

यह भी पढ़ें  नितिन नबीन अध्यक्ष बनते ही सक्रिय, 21–22 जनवरी को को अहम बैठकें
Advertisement
Advertisement

Abhishek Anand

Abhishek Anand, Working with Gaam Ghar News as a author. Abhishek is an all rounder, he can write articles on any beat whether it is entertainment, business, politics and sports, he can deal with it.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button