भोपाल में 69वीं राष्ट्रीय शालेय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ
भोपाल, मध्यप्रदेश : भोपाल स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्तरीय शालेय क्रीड़ा राइफल शूटिंग प्रतियोगिता 2025–26 का शुभारंभ सोमवार को शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शिवाजी नगर में हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन महापौर मालती राय ने किया। यह प्रतियोगिता 5 जनवरी से 9 जनवरी तक आयोजित की जा रही है।
हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अंडर-14 और अंडर-19 आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए महापौर मालती राय ने कहा कि खेल कोई भी हो, उसका वास्तविक महत्व वही समझता है जो उसे खेलता है। उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों का भोपाल में स्वागत करते हुए कहा कि वे प्रतियोगिता के साथ-साथ शहर के सांस्कृतिक और प्राकृतिक सौंदर्य का भी अनुभव करें।
महापौर ने खिलाड़ियों से आग्रह किया कि वे झीलों की नगरी भोपाल की पहचान को करीब से देखें और बोट क्लब में शिकारा भ्रमण का आनंद लें। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे राष्ट्रीय स्तर के बाद अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी देश और प्रदेश का नाम रोशन करें।
इस अवसर पर विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों ने अपने-अपने दल के साथ परिचय दिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिससे समारोह और अधिक आकर्षक बन गया।
गूगल न्यूज़ पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
प्रतियोगिता में उत्तरप्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गुजरात, हरियाणा, मध्यप्रदेश, दिल्ली, केरल, झारखंड, असम, बिहार, जम्मू-कश्मीर, चंडीगढ़, गोवा, पश्चिम बंगाल, आंध्रप्रदेश सहित देश के 32 राज्यों के कुल 880 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इनमें 433 बालक और 447 बालिका खिलाड़ी शामिल हैं। इसके अलावा 171 कोच भी प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। इस प्रकार कुल 1051 प्रतिभागी प्रतियोगिता में शामिल हुए हैं।
69वीं राष्ट्रीय शालेय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन भोपाल के तीन स्थलों पर किया जा रहा है। मध्यप्रदेश शूटिंग अकादमी, बिसनखेड़ी में पीप और पिस्टल स्पर्धाएं, बाल भवन श्यामला हिल्स तथा सरस्वती शिशु मंदिर, शारदा विहार, केरवा डेम रोड में ओपन साइड स्पर्धाएं आयोजित की जा रही हैं। यह प्रतियोगिता न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर रही है, बल्कि भोपाल को राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर एक महत्वपूर्ण पहचान भी दिला रही है।

प्रचार कराईये व्यापार बढ़ाईये
अगर आप अपने व्यवसाय, दुकान, स्कूल, शोरूम का प्रचार करवाना चाहते है?
हमसे संपर्क करें 079038 98006
www.gaamgharnews.com





