बिहारमधुबनीसमाचार

सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका 81 वर्षीय अनार देवी का हृदयाघात से निधन

अंधराठाढ़ी प्रखंड में शोक की लहर 

समाजसेवी डॉ मनोज कुमार गौतम और उनकी माँ

मधुबनी : अंधराठाढ़ी प्रखंड के जमैला बाजार निवासी 81 वर्षीय अनार देवी का रविवार को हृदयगति रुकने से निधन हो गया जिससे प्रखंड क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। आपको बता दे की अनार देवी एक सफल शिक्षिका और कर्मठ समाज सेवी महिला साथ ही  समाजसेवी डॉ मनोज कुमार गौतम की मां थीं।

यह भी पढ़ें  वैद्यनाथ झा की संदिग्ध अवस्था में मौत
Gaam Ghar WhatsApp Chainnel

दिवंगत अनार देवी मैनी गांव के मध्य विद्यालय की वर्षों तक प्रधानाध्यापिका रह चुकी थीं। आपको बता दे की उनके द्वारा पढ़ाये गये दर्जनों छात्र – छात्राएं आज भी बड़े बड़े पदों पर कार्यरत हैं। शिक्षा और समाज सेवा क्षेत्र में दिए गए उनके योगदान को भूलाया नही जा सकता।

यह भी पढ़ें  राजद प्रवक्ता रितु जायसवाल की अचानक तबियत ख़राब ICU में किया गया है भर्ती

विद्यालय से अवकाश ग्रहण करने के बाद से ही वो सामाजिक कार्यों में जुटी थीं। वो अपने क्षेत्र में बतौर शिक्षिका और समाजसेवी काफी लोकप्रिय थीं। रामाशीष मंडल, अशोक मंडल, देवलाल यादव, मो. तैयब राजा, भोगेंद्र ठाकुर, जियाउद्दीन, नसार अहमद, जगरनाथी साहू, राकेश नायक आदि दर्जनों लोगों ने शोक व्यक्त किया है.

Advertisement

 

यह भी पढ़ें  मुखिया के लिए अगर आप 500 रुपए लेकर वोट करेंगे तो वो मुखिया कभी आपके लिए विकास का काम नहीं करेगा: प्रशांत किशोर

 

Gaam Ghar

Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button