बिहारसमस्तीपुरसमाचार

शिवाजीनगर प्रखंड में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

फोटो में प्रखंड प्रमुख गोविंद कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी हरिओम शरण, पंचायती राज पदाधिकारी राजू कुमार, अंचलाधिकारी प्रिया आर्यानी, फिल्म निर्देशक एन मंडल, एम.ओ. नूरजहाँ थाना  अध्यक्ष छोटे लाल सिंह.

समस्तीपुर : स्वतंत्र भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्वारा 26 जनवरी 1950 को राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाने के बाद भारत में गणतंत्र दिवस को राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया गया था। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को इसलिए मनाते हैं, क्योंकि इस दिन साल 1930 में ‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस’ ने ब्रिटिश हुकूमत से पूर्ण स्वराज की घोषणा की थी।

बिहार की राजधानी पटना सहित पूरे प्रदेश में 75वें गणतंत्रता दिवस की धूम से मनाया गया आपको बता दे की बिहार में राजनीतिक उठापटक के बीच 75वां गणतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। राजधानी पटना के गांधी मैदान सहित पूरे प्रदेश में गणतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। शिवाजीनगर प्रखंड क्षेत्रों में भी गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गये। 75 वां गणतंत्र दिवस पूरे प्रखंड क्षेत्र मे हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर शान से तिरंगा लहराया गया। जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गये। जबकि कई विद्यालयों में बच्चों ने प्रभातफेरी भी निकाली।

गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड प्रमुख डाक्टर गोविंद कुमार द्वारा झंडोत्तोलन करते हुए तिरंगे को सलामी दी गई। झंडा फहराकर राष्ट्रीयगान हुआ।  पब्लिक लाइब्रेरी  में प्रखंड विकास पदाधिकारी हरिओम शरण, शिवाजीनगर थाना परिसर में थाना अध्यक्ष छोटे लाल सिंह, बाल विकास कार्यालय में बाल विकास परियोजना अधिकारी  प्रियंका कुमारी ने तिरंगा फहराया। पशु चिकित्सालय में पशुपालन पदाधिकारी, पीएचसी में चिकित्सा पदाधिकारी सहित सभी पंचायतों, ग्राम कचहरी, विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों के अलावा अन्य जगहों पर झंडोत्तोलन किया।

यह भी पढ़ें  सीएम नीतीश कुमार स्‍मृति वाटिका में अपनी माता को दी श्रद्धांजलि

गणतंत्र दिवस पर फिल्म निर्देशक एन मंडल, अंचलाधिकारी प्रिया आर्यानी, पंचायती राज पदाधिकारी राजू कुमार, एम.ओ. नूरजहाँ, उपप्रमुख पूनम कुमारी, समाजसेवी विद्यासागर, लात बाबु, पवन कुमार, शिक्षक बालमुकुन्द, उपप्रमुख प्रतिनिधि रामपुकार महतो, समिति सरोज कुमार, सीताराम यादव, अवधेश कुमार, मोहन कुमार,  दिनेश कुमार प्रतिनिधि, प्रोफेसर मदन कुमार सिंह, पुलिस प्रशासन एवं प्रखंड के अन्य लोगों के द्वारा प्रखंड के अलग अलग जगहों पर कार्यक्रम में भाग लिया गया। आपको बता दे की कड़ाके का ठंड के बावजूद लोगों का उत्साह देखते बनता था। इधर, शीतलहर और कोहरे के बीच बिहार में सियासी उठापटक का दौर जारी है।

यह भी पढ़ें  मां जानकी नवमी महोत्सव का आयोजन करेगा "मिथिला मंथन" -प्रो प्रेम

Gaam Ghar News Desk

गाम घर न्यूज़ डेस्क के साथ भारत और दुनिया भर से नवीनतम ब्रेकिंग न्यूज़ और विकास पर नज़र रखें। राजनीति, एंटरटेनमेंट और नीतियों से लेकर अर्थव्यवस्था और पर्यावरण तक, स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय घटनाओं और वैश्विक मामलों तक, हमने आपको कवर किया है। Follow the latest breaking news and developments from India and around the world with Gaam Ghar' newsdesk. From politics , entertainment and policies to the economy and the environment, from local issues to national events and global affairs, we've got you covered.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button