बिहारसमस्तीपुरसमाचार

समस्तीपुर: दु’ष्कर्म कांड के फरार अभियुक्त के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

समस्तीपुर: दु'ष्कर्म कांड के फरार अभियुक्त के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

मोहिउद्दीननगर (समस्तीपुर) :  मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र में दर्ज एक दु’ष्कर्म कांड के फरार अभियुक्त के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए उसके घर पर न्यायालय के आदेश से इश्तेहार चिपकाया है। यह कार्रवाई हरैल पंचायत के चापर गांव निवासी महेन्द्र पासवान, पिता स्वर्गीय शिवायक पासवान के विरुद्ध की गई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ दु’ष्कर्म की गंभीर घटना सामने आने के बाद महेन्द्र पासवान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामला दर्ज होने के बाद से ही अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा है। उसकी तलाश में पुलिस द्वारा कई बार छापेमारी की गई, लेकिन वह हर बार पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता रहा।

लगातार फरारी को देखते हुए पुलिस ने न्यायालय से उसके विरुद्ध इश्तेहार जारी कराने का अनुरोध किया। न्यायालय से अनुमति मिलने के बाद मोहिउद्दीननगर थाना की टीम ने बुधवार को चापर गांव पहुंचकर अभियुक्त के घर के मुख्य द्वार पर इश्तेहार चिपकाया। इस दौरान पुलिस ने ग्रामीणों को भी यह जानकारी दी कि अभियुक्त यदि तय समय के भीतर आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस संबंध में अपर थानाध्यक्ष सह अनुसंधान पदाधिकारी एसआई अन्नू सिंह ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि महेन्द्र पासवान की लगातार फरारी को गंभीरता से लेते हुए न्यायालय से इश्तेहार निर्गत कराया गया है और नियमानुसार उसके आवास पर चिपकाया गया है। यदि वह जल्द आत्मसमर्पण नहीं करता है तो कुर्की-जब्ती जैसी कार्रवाई भी की जाएगी।

यह भी पढ़ें  गणतंत्र दिवस पर पटेल मैदान में मोतीपुर पंचायत की मुखिया प्रेमा देवी सम्मानित

पुलिस का कहना है कि दु’ष्कर्म जैसे संगीन अपराधों में आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए पुलिस पूरी गंभीरता से काम कर रही है। स्थानीय लोगों से भी अपील की गई है कि यदि उन्हें अभियुक्त के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

यह भी पढ़ें  Land Survey; बिहार सरकार को सर्वे में मिली 18 लाख एकड़ सरकारी जमीन

Gaam Ghar Desk

गाम घर डेस्क के साथ भारत और दुनिया भर से नवीनतम ब्रेकिंग न्यूज़ और विकास पर नज़र रखें। राजनीति, एंटरटेनमेंट और नीतियों से लेकर अर्थव्यवस्था और पर्यावरण तक, स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय घटनाओं और वैश्विक मामलों तक, हमने आपको कवर किया है। Follow the latest breaking news and developments from India and around the world with 'Gaam Ghar' news desk. From politics , entertainment and policies to the economy and the environment, from local issues to national events and global affairs, we've got you covered.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button