समाचारसहरसा

पुरी के पीठाधीश्वर शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती का महिषी आगमन 4 अप्रैल को

सुभाष चन्द्र झा की रिपोर्ट

सहरसा : गोवर्धन मठ पुरी के पीठाधीश्वर शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए राष्ट्रोत्कर्ष अभियान यात्रा के तहत भारत भ्रमण कर रहे है।इसी क्रम में 4 अप्रैल को मिथिला की ह्रदय स्थली महिषी पहुंचेंगे।

 

Advertisement

कार्यक्रम की तैयारी मे जुटे सहयोगी श्री कृष्ण झा एवं उमेश झा ने बताया कि शंकराचार्य के महिषी आगमन को लेकर लोगो मे काफी उत्साह है। वही उनके आगमन पर तैयारी की जा रही है। इस अवसर पर उनका कार्यक्रम महिषी ठाकुरबाड़ी मे आवासीय व्यवस्था की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें  आप सब इस बच्चे को अपने घर तक पहुंचाने में मदत करें जिला नवादा

उन्होंने बताया कि शंकराचार्य द्वारा पूरे देश में घूम घूम कर हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए भ्रमण कर रहे हैं वही अपने उद्बोधन से लोगों को जागरूक कर रहे हैं।इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे शशिकांत चौधरी,जवाहर ठाकुर, जवाहर चौधरी,श्रीकृष्ण झा,उमेश झा,केशव चौधरी,भगवान ठाकुर, भवनाथ चौधरी,जयप्रकाश ठाकुर राधानाथ चौधरी, मधुकांत चौधरी जी जान से जुटे है।

यह भी पढ़ें  संसद भवन में 400 कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी कोरोना पॉजिटिव

Gaam Ghar

Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button