कृषिसमस्तीपुरसमाचार

जन कृषि कल्याण चौपाल में किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी…

समस्तीपुर बिभूतिपुर प्रखंड में ‘जन कृषि कल्याण चौपाल’ का आयोजन, किसानों को मिली योजनाओं व तकनीक की विस्तृत जानकारी

विभूतिपुर, समस्तीपुर : कृषि विभाग अंतर्गत आत्मा-समस्तीपुर के सौजन्य से मंगलवार को बिभूतिपुर प्रखंड के कल्याणपुर उत्तर पंचायत सरकार भवन में जन कृषि कल्याण चौपाल  (Jan Krishi Kalyan Chaupal) का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला कृषि पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक, आत्मा द्वारा जारी निर्देश (ज्ञापांक 747, दिनांक 17.11.25) के आलोक में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत के वार्ड सदस्य विनोद कुमार साह ने की। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे सरकार द्वारा संचालित सभी कृषि योजनाओं का पूरा लाभ उठाएँ और आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाकर उत्पादन बढ़ाएँ।

चौपाल में मिली रबी मौसम की वैज्ञानिक जानकारी

कार्यक्रम की शुरुआत प्रखंड तकनीकी प्रबंधक शशि रंजन  ने की। उन्होंने चौपाल की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए रबी मौसम में अपनाई जाने वाली वैज्ञानिक तकनीकों—उन्नत बीज, संतुलित उर्वरक प्रबंधन, सिंचाई तकनीक, रोग नियंत्रण, कीट प्रबंधन—पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान मौसम फसल उत्पादन के लिए महत्वपूर्ण है, इसलिए किसान वैज्ञानिक पद्धति अपनाकर अधिक उपज प्राप्त कर सकते हैं।

उद्यान विभाग की योजनाओं की जानकारी

चौपाल में उद्यान निदेशालय द्वारा संचालित योजनाओं—फल एवं सब्जी उत्पादन प्रोत्साहन योजना, पौधरोपण कार्यक्रम, पॉलीहाउस सब्सिडी, ड्रिप सिंचाई—के बारे में किसानों को बताया गया। अधिकारी अभिजीत ने कहा कि उद्यान क्षेत्र में सब्सिडी की बड़ी संभावनाएँ हैं और किसान इसका लाभ उठाकर आय दोगुनी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें  महिला प्रेरित सम्मान से सम्मानित हुयी कुमारी जूही सिन्हा

कृषि विभाग की प्रमुख योजनाओं का विवरण

किसानों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी, जिनमें शामिल हैं—

  • कृषि यांत्रिकीकरण योजना (ट्रैक्टर, पावर टिलर, थ्रेशर आदि पर अनुदान)
  • मृदा परीक्षण कार्यक्रम
  • फसल अवशेष प्रबंधन
  • बीज अनुदान योजना
  • फसल सुरक्षा एवं रोग नियंत्रण कार्यक्रम
यह भी पढ़ें  बिहार की राजनीति: अपराध, बाहुबली और फिल्मी सच्चाई

आवेदन प्रक्रिया, अनुदान प्राप्ति की शर्तें और पोर्टल पर पंजीकरण की विधि भी समझाई गई।

किसानों की समस्याओं का समाधान

चौपाल में स्थानीय किसानों ने धान कटाई के बाद खेत तैयारी, गेहूँ-सरसों-चना की बुवाई तकनीक, फसल रोग, उर्वरक कमी, मौसम आधारित खेती और अनुदान से संबंधित प्रश्न पूछे। अधिकारियों ने सभी सवालों का समाधान मौके पर ही किया।

यह भी पढ़ें  खेसारी लाल के साथ रँग दे बसंती के रंग में रंगे अभिनेता राज प्रेमी फौजी के किरदार मे

चौपाल में बड़ी संख्या में किसानों की भागीदारी

कार्यक्रम में प्रगतिशील किसानों और पंचायत प्रतिनिधियों ने सक्रिय भाग लिया। उपस्थित प्रमुख लोगों में—
शशि रंजन, अभिजीत, मुरारी प्रसाद सिंह, रंजीत कुमार, कन्हैया, बमबम कुमार, रमेश कुमार, विनोद मिश्र, उमेश पंडित, दिलीप पंडित, अभिषेक पंडित, विजली पंडित, अरुण पंडित, चंदन कुमार, विनोद कुमार, संजीव चौधरी सहित अन्य स्थानीय किसान एवं पंचायत कर्मी शामिल थे।

जन कृषि कल्याण चौपाल के जरिए किसानों को तकनीकी, योजनागत और व्यावहारिक जानकारी एक ही मंच पर प्रदान की गई, जिससे वे खेती को और अधिक उन्नत व लाभकारी बना सकें।

Gaam Ghar Desk

गाम घर डेस्क के साथ भारत और दुनिया भर से नवीनतम ब्रेकिंग न्यूज़ और विकास पर नज़र रखें। राजनीति, एंटरटेनमेंट और नीतियों से लेकर अर्थव्यवस्था और पर्यावरण तक, स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय घटनाओं और वैश्विक मामलों तक, हमने आपको कवर किया है। Follow the latest breaking news and developments from India and around the world with 'Gaam Ghar' news desk. From politics , entertainment and policies to the economy and the environment, from local issues to national events and global affairs, we've got you covered.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button