बिहारमिथिलावीडियोसमस्तीपुरसमाचार

समस्तीपुर में नशा देकर युवक की जबरन शादी, वीडियो वायरल’

समस्तीपुर में नशा देकर युवक की जबरन शादी, पकड़ौआ विवाह का वीडियो वायरल

फोटो सभार india tv

समस्तीपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। यहां कथित तौर पर एक युवक को नशा देकर बेहोश किया गया और फिर उसकी जबरन शादी करा दी गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद लोग हैरानी और आक्रोश जता रहे हैं। यह मामला शाहपुर पटोरी थाना क्षेत्र के चकरांजली गांव का बताया जा रहा है।

वायरल वीडियो में युवक खुद को बंधक बताते हुए मदद की गुहार लगाता नजर आ रहा है। वह कहता है कि उसे करीब 24 घंटे तक एक कमरे में बंद करके रखा गया था और बाहर से ताला लगा दिया गया था। वीडियो में शादी के दौरान उसकी हालत बेहद खराब दिखती है। कभी वह बेहोश होकर गिर पड़ता है, तो कभी खुद को संभालने की कोशिश करता है, लेकिन वहां मौजूद लोग बिना रुके शादी की रस्में पूरी कराते नजर आते हैं।

पीड़ित युवक की पहचान कालेश्वर राय के 23 वर्षीय बेटे नीतीश कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार नीतीश प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है और अक्सर पढ़ाई के लिए लाइब्रेरी जाया करता था। घटना वाले दिन भी वह घर से यह कहकर निकला था कि वह लाइब्रेरी जा रहा है, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। जब काफी समय बीत जाने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की।

परिजनों का आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने नीतीश को रास्ते में पकड़ लिया, उसे नशा दिया और बेहोशी की हालत में जबरन शादी करा दी। वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक की तबीयत बिगड़ रही है, वह बार-बार गिर रहा है, लेकिन इसके बावजूद वहां मौजूद लोग रस्में पूरी कराने में लगे रहते हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है और लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें  अभिनेता गोविंदा के साथ हादसा; अपनी रिवॉल्वर से पैर में लगी गोली

पकड़ौआ विवाह की यह कुप्रथा बिहार में पहले भी सामने आती रही है, लेकिन इस तरह नशा देकर और बंधक बनाकर शादी कराने का आरोप एक बार फिर समाज के सामने गंभीर सवाल खड़े करता है। लोग मांग कर रहे हैं कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

यह भी पढ़ें  पटना में पहली बार 101 पुरुषों को मिला पुरुष प्रतिभा सम्मान- 2025

मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि अब तक उन्हें कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। हालांकि, सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए उन्हें घटना की जानकारी मिली है। अधिकारियों के अनुसार वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और तथ्यों की पुष्टि के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का यह भी कहना है कि पीड़ित और उसके परिजनों से संपर्क कर पूरे मामले की सच्चाई जानने की कोशिश की जा रही है।फिलहाल, यह मामला पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग पुलिस कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें  समस्तीपुर समाहरणालय: लोक शिकायत निवारण के 18 मामलों की हुई सुनवाई

Gaam Ghar Desk

गाम घर डेस्क के साथ भारत और दुनिया भर से नवीनतम ब्रेकिंग न्यूज़ और विकास पर नज़र रखें। राजनीति, एंटरटेनमेंट और नीतियों से लेकर अर्थव्यवस्था और पर्यावरण तक, स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय घटनाओं और वैश्विक मामलों तक, हमने आपको कवर किया है। Follow the latest breaking news and developments from India and around the world with 'Gaam Ghar' news desk. From politics , entertainment and policies to the economy and the environment, from local issues to national events and global affairs, we've got you covered.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button