बिहारसमस्तीपुरसमाचार

मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में पूर्व थानाध्यक्ष सहित पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी

कृष्ण मनु ईश्वर की रिपोर्ट

समस्तीपुर : जिला के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में बीती देर रात सड़क हादसे में पूर्व थानाध्यक्ष सहित पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद जुटे स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

सूत्रों के अनुसार, मुसरीघरारी थाना के पूर्व थानाध्यक्ष सह डीआईयू में कार्यरत संजय कुमार सिंह, ASI रजनीश कुमार कुछ लोगों के साथ एक बारात में शामिल होकर सोमवार की देर रात स्कार्पियो गाड़ी से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान समस्तीपुर मुसरीघरारी मुख्य मार्ग पर हरपुर ऐलॉथ गांव के निकट डिवाइडर से गाड़ी टकरा गई। घटना में स्कार्पियो पर सवार पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसमें ASI रजनीश कुमार का पैर टूट गया। वहीं घटना के बाद स्कार्पियो चालक भाग निकला।

यह भी पढ़ें  ऐतिहासिक क्षण होगा नए संसद भवन का उद्घाटन

इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची मुसरीघरारी थाना की पुलिस ने स्कार्पियो को जब्त करते हुए जांच पड़ताल में जुट गई है। थानाध्यक्ष आफताब आलम ने बताया कि स्कार्पियो सवार लोगों का उपचार जारी है। पुलिस छानबीन में जुटी है।

Gaam Ghar

Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button