अंतर्राष्ट्रीय समाचारपूर्णियाबिहारराष्ट्रीय समाचारसमाचार

नेपाल यात्रियों को बड़ी राहत, पूर्णिया एयरपोर्ट से जोगबनी तक बस सेवा शुरू

पूर्णिया : सीमांचल क्षेत्र और पड़ोसी देश नेपाल के यात्रियों के लिए एक बड़ी सुविधा शुरू की गई है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने पूर्णिया एयरपोर्ट से जोगबनी मार्ग पर दो बसों का परिचालन 18 फरवरी 2026 से प्रारंभ कर दिया है। इससे हवाई मार्ग से यात्रा करने वाले यात्रियों को एयरपोर्ट से अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी सहूलियत मिलेगी।

निगम की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, रजिस्ट्रेशन नंबर BR01PH-3569 एवं BR01PH-4371 वाली दो बसों को इस रूट पर लगाया गया है। यह सेवा विशेष रूप से उन यात्रियों के लिए लाभकारी होगी जो पूर्णिया एयरपोर्ट से उड़ान भरते हैं या यहां उतरते हैं और नेपाल सीमा से सटे क्षेत्रों की ओर जाते हैं। जोगबनी भारत-नेपाल सीमा के पास स्थित महत्वपूर्ण व्यापारिक और आवागमन केंद्र है, जिससे बड़ी संख्या में नेपाली यात्री भी जुड़े रहते हैं।

क्षेत्रीय प्रबंधक प्रतीक कुमार ने बताया कि पूर्णिया एयरपोर्ट से जोगबनी के लिए बसें प्रतिदिन सुबह 09:45 बजे और दोपहर 02:45 बजे रवाना होंगी। वहीं जोगबनी से पूर्णिया एयरपोर्ट के लिए बसें सुबह 06:30 बजे और दोपहर 02:30 बजे चलेंगी। इन समयों को हवाई सेवाओं के आगमन और प्रस्थान को ध्यान में रखते हुए निर्धारित किया गया है, ताकि यात्रियों को लंबा इंतजार न करना पड़े।

इस बस सेवा से अररिया और फारबिसगंज के यात्रियों को भी सीधा लाभ मिलेगा। अब उन्हें एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए निजी वाहनों या महंगे साधनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। खासकर नेपाल के यात्री, जो पूर्णिया एयरपोर्ट का उपयोग कर रहे हैं, उनके लिए यह सुविधा काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें  युवाओं को ऑनलाइन गेमिंग से फांस रहे नशे के कारोबारी

फिलहाल बसों का परिचालन स्पेशल परमिट के तहत किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, स्थायी परमिट प्राप्त होने के बाद सेवा का दायरा और बढ़ाया जा सकता है तथा अतिरिक्त फेरे भी जोड़े जा सकते हैं।

स्थानीय लोगों और यात्रियों ने इस पहल का स्वागत किया है। उनका कहना है कि इस सेवा से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होगी और सीमावर्ती इलाकों के लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिल सकेगी।

यह भी पढ़ें  सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलेगा, डिप्टी CM सम्राट चौधरी का ऐलान

Gaam Ghar Desk

गाम घर डेस्क के साथ भारत और दुनिया भर से नवीनतम ब्रेकिंग न्यूज़ और विकास पर नज़र रखें। राजनीति, एंटरटेनमेंट और नीतियों से लेकर अर्थव्यवस्था और पर्यावरण तक, स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय घटनाओं और वैश्विक मामलों तक, हमने आपको कवर किया है। Follow the latest breaking news and developments from India and around the world with 'Gaam Ghar' news desk. From politics , entertainment and policies to the economy and the environment, from local issues to national events and global affairs, we've got you covered.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button