WJAI की सारण जिला इकाई गठित, 11 सदस्यीय कमिटी की घोषणा
छपरा : वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (WJAI) की सारण जिला इकाई का गठन शुक्रवार को नगर पालिका चौक स्थित होटल अशोका के सभागार में आयोजित आमसभा की बैठक में सर्वसम्मति से किया गया। यह बैठक सौहार्दपूर्ण और लोकतांत्रिक वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें जिले के वेब पत्रकारों की उल्लेखनीय भागीदारी रही।
बैठक में राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अमित रंजन तथा राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) मधूप मणि पिक्कू पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे, जबकि सारण जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष डॉ. विद्याभूषण श्रीवास्तव ने चुनाव अधिकारी की भूमिका निभाते हुए पूरी प्रक्रिया को निष्पक्षता के साथ संपन्न कराया।
हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
सर्वसम्मति से गठित सारण जिला इकाई की नई कार्यकारिणी में सुरभित दत्त को अध्यक्ष, के.के. सिंह सेंगर को उपाध्यक्ष, गणपत आर्यन को सचिव, रंजन श्रीवास्तव को संयुक्त सचिव और कबीर अहमद को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा पंकज कुमार, मनोकामना सिंह, संजय कुमार पाण्डेय, मनोरंजन पाठक, धर्मेंद्र रस्तोगी और रणजीत सिंह को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। संगठन के विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में डॉ. अमित रंजन, चंदन कुमार और डॉ. विद्याभूषण श्रीवास्तव को शामिल किया गया।
गूगल न्यूज़ पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
इस अवसर पर अपने संबोधन में डॉ. अमित रंजन ने कहा कि WJAI वेब पत्रकारों की आवाज़ को मजबूत करने और डिजिटल पत्रकारिता में पेशेवर मानकों को स्थापित करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। वहीं मधूप मणि पिक्कू ने संगठनात्मक विस्तार को समय की आवश्यकता बताते हुए नई टीम को बधाई दी।
चुनाव अधिकारी डॉ. विद्याभूषण श्रीवास्तव ने कहा कि यह इकाई सारण जिले में पत्रकारों के हितों की रक्षा, प्रशिक्षण और एकजुटता के लिए प्रभावी भूमिका निभाएगी।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 21 फरवरी 2026 को छपरा में राष्ट्रीय मीडिया सेमिनार सह वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा। बैठक के अंत में नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरभित दत्त ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि संगठन निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए लगातार सक्रिय रहेगा।




