बिहारराजनीतिसमाचार

एक महीने बाद लौटेंगे तेजस्वी यादव, दिल्ली बैठक बाद पटना वापसी संभव

एक महीने बाद विदेश यात्रा से लौटेंगे तेजस्वी यादव, दिल्ली में बैठक के बाद पटना वापसी संभव

पटना : बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगभग एक महीने बाद अपनी विदेश यात्रा से लौटने वाले हैं। सूत्रों के अनुसार, वे रविवार 4 जनवरी को सुबह दिल्ली पहुंच सकते हैं। लौटते ही वे राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के शीर्ष नेताओं के साथ दिल्ली में एक अहम बैठक कर सकते हैं। इसके बाद एक-दो दिन राजधानी में रुककर वे पटना लौटेंगे।

तेजस्वी यादव के पिता एवं राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव फिलहाल दिल्ली में ही हैं, जहां उनका हाल ही में आंख का ऑपरेशन हुआ है। तेजस्वी यादव उनसे भी मुलाकात कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि तेजस्वी बीते लगभग एक महीने से पत्नी राजश्री यादव और बच्चों के साथ विदेश यात्रा पर थे, जिसको लेकर राजनीतिक हलकों में लगातार चर्चा होती रही है।

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, तेजस्वी यादव रविवार को दिल्ली में ही रहेंगे और सोमवार 5 जनवरी या मंगलवार 6 जनवरी को पटना लौट सकते हैं। हालांकि, इस पूरी यात्रा को लेकर अब तक राजद की ओर से कोई आधिकारिक कार्यक्रम या बयान जारी नहीं किया गया है।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष संपन्न बिहार विधानसभा चुनाव में राजद को करारी हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद तेजस्वी यादव काफी हद तक सार्वजनिक कार्यक्रमों और मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं। वे 1 और 2 दिसंबर को विधानसभा सत्र में शामिल हुए थे, लेकिन 3 दिसंबर को राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान सदन में मौजूद नहीं थे। इसके बाद से वे सार्वजनिक मंचों पर नजर नहीं आए।

यह भी पढ़ें  न्यायाधीश अवास में चोरी करने वाला गिरफ्तार

इसी दौरान यह चर्चा तेज हो गई कि तेजस्वी यादव परिवार सहित विदेश चले गए हैं। राजद के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने भी उनके यूरोप दौरे की बात कही थी। हालांकि पार्टी के अधिकांश नेता इस मुद्दे पर खुलकर बोलने से बचते रहे।

यह भी पढ़ें  एसएफआई ने चलाया सदस्यता अभियान सह "मे आई हेल्प यू" कार्यक्रम

दूसरी ओर, भाजपा और जदयू ने तेजस्वी यादव की गैरमौजूदगी को लेकर उन पर हमला तेज कर दिया। विपक्षी दलों ने आरोप लगाया कि नेता प्रतिपक्ष जनता से दूरी बना रहे हैं। हाल ही में भाजपा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर जारी कर तेजस्वी यादव को “लापता” बताते हुए राजनीतिक तंज भी कसा था।

यह भी पढ़ें  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेडीयू के प्रमुख नेताओं के साथ की बैठक

अब तेजस्वी यादव की वापसी को राजद के भीतर संगठनात्मक सक्रियता के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके पटना लौटने के बाद पार्टी की आगे की रणनीति और राजनीतिक गतिविधियों में तेजी आने की संभावना जताई जा रही है।

Gaam Ghar Desk

गाम घर डेस्क के साथ भारत और दुनिया भर से नवीनतम ब्रेकिंग न्यूज़ और विकास पर नज़र रखें। राजनीति, एंटरटेनमेंट और नीतियों से लेकर अर्थव्यवस्था और पर्यावरण तक, स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय घटनाओं और वैश्विक मामलों तक, हमने आपको कवर किया है। Follow the latest breaking news and developments from India and around the world with 'Gaam Ghar' news desk. From politics , entertainment and policies to the economy and the environment, from local issues to national events and global affairs, we've got you covered.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button