Bjpबिहारसमाचारसहरसा

राष्ट्रीय भाजपा महिला मोर्चा की बैठक मे प्रदेशाध्यक्ष लाजवंती झा ने किया संबोधित 

सुभाष चन्द्र झा की रिपोर्ट

सहरसा: महिला मोर्चा राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं सभी प्रदेश अध्यक्ष की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्षा वनाती श्रीनिवासन की अध्यक्षता में पाण्डिचेरी मे 26 मार्च को आहूत की गई।जिसमे बिहार प्रदेश की अध्य्क्ष लाजवंती झा को बिहार महिलामोर्चा की प्रगति एवं आगामी कार्य योजना को रखने का अवसर मिला।
जिसके लिए श्रीमति झा राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। बैठक में उत्तरप्रदेश चुनाव में महिला मोर्चा बिहार की 234 बहनो को 88 विधानसभा में लगातार दो महीने तक समय देकर निरंतर कार्य करने एवं उत्तरप्रदेश में सरकार बनाने हेतु राष्ट्रीय सगठन महामंत्री बी एल संतोष द्वारा विशेष रूप से समर्थन किया गया।आगामी कार्ययोजना पर राष्ट्रीय महामंत्री एवं महिलामोर्चा के प्रभारी दुष्यन्त गौतम के द्वारा विस्तार से बताया गया।
Advertisement

वही चार राज्यों में विजय प्राप्त करने में महिलामोर्चा की महत्वपूर्ण भूमिका रही इस हेतु समस्त महिलामोर्चा को बधाई दिया गया।श्रीमति झा ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार भाजपा सरकार ने महिलाओ के कल्याण,सुरक्षा सहित अन्य सहयोग किये जाने से महिलाओ का मनोबल बढा है।वही हर क्षेत्र मे महिलाओ को बढाबा मिलने से मातृशक्ति सम्मानित हो रही है। जिसे कारण महिलाए दिल से भाजपा को आशीर्वाद व समर्थन दिया।

यह भी पढ़ें  आजादी की लड़ाई और ग्राम निर्माण के रचनात्मक संघर्षों में आधी आबादी की रही है महत्वपूर्ण हिस्सेदारी- वीणा कुमारी

Gaam Ghar

Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button