पटनाबिहारराजनीतिसमाचार

जातीय जनगणना के विरोध में समता पार्टी – उदय मंडल

शुक्रवार को बिहार की राजधानी पटना में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।

Patna: जातीय जनगणना के विरोध में शुक्रवार को बिहार की राजधानी पटना में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। समता पार्टी के हजारों समर्थकों के साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय मंडल के नेतृत्व में रैली गांधी मैदान से शुरू हुई। लोगों का हुजूम देखकर पटना पुलिस ने जगह जगह बैरिकेट लगाकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। इस दौरान समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय मंडल कहा कि आज का रैली सफल रहा, हमने सरकार के मनमानी के विरोध में प्रदर्शन किया है।

राज्य सरकार को आगाह किया कि अगर जातीय जनगणना होती है तो इसमें कम जनसंख्या वाली जाति सामाजिक शोषण का शिकार होगी। बिहार में पहले से ही जातिवादी राजनीति होती रही है। सरकार कुछ खास जातियों के हाथों का खिलौना बनी रही है। उन्होंने कहा कि अगर जातीय जनगणना होती है तो बिहार में जात पात की राजनीत पुनः शुरू हो जाएगी।

इससे शोषित वंचित समाज आक्रोशित है। सरकार के मनमानी जिससे बिहार में जातीय दंगा होने का भय है। हमारी पार्टी जातीय जनगणना के विरोध में जनता के साथ खड़ी है।

यह भी पढ़ें  मुकेश सहनी ने छोड़ दिया सरकारी बंगला

 

Gaam Ghar

Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button