धर्म-कर्मबिहारसमाचारसहरसा

विगत 41 वर्षो से पंचवटी मे हो रहा रामनवमी पर्व का आयोजन

सुभाष चन्द्र झा की रिपोर्ट

सहरसा : चैत महिने मे हिंदू नव वर्ष, दुर्गापूजा चैती छठ एवं रामनवमी पर्व का आयोजन धूमधाम से किया जाता है। इस अवसर पर शहर के पंचवटी चौक पर विगत 41 वर्षों से रामनवमी पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। पंचवटी रामनवमी मेला समिति के संस्थापक अध्यक्ष रमेश चंद्र यादव ने बताया कि अन्य वर्षो की तरह इस वर्ष भी राम दरबार प्रतिमा का निर्माण भरत शर्मा के परसरमा के कारीगर श्रीलाल ठाकुर द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस समिति की स्थापना वर्ष 1981 में हुई थी।

 

यह भी पढ़ें  भुजा विक्रेता पर फेंका गर्म तेल

तब से लेकर आज तक लगातार हर वर्ष राम नवमी पूजा का आयोजन विशेष रूप से किया जा रहा है। वही रामायण पाठ तथा कन्या कुमारी भोजन करा विशेष आराधना की जाती है। उन्होंने बताया कि रामनवमी के दिन रविवार को अपराहन 3:00 बजे उद्घाटन किया जाएगा। तत्पश्चात सायं 4:00 बजे विशेष शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस शोभा यात्रा में राम, लक्ष्मण,भरत, शत्रुघ्न,जानकी, राजा दशरथ,राजा जनक, विश्वामित्र तथा हनुमान की भूमिका में आकर्षक झांकी भी निकाली जाती है।

 

यह भी पढ़ें  हर कोई दंग रह जाता है दिव्यांगता राम लगन के मिट्टी से बनाई गई कलाकृतियों को देख

वही इस शोभायात्रा में हाथी घोड़े शंख घड़ी घंटा घड़ियाल नगाड़े के साथ भगवा भगवा ध्वज लहरया जाता है। साथ ही रामनवमी के दूसरे दिन शहर के पटेल मैदान में 11:00 बजे से घुड़दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर मेला का भी आयोजन किया जाता है। इस मेले में बच्चों के लिए झूला एवं मनोरंजन के अन्य साधन भी उपलब्ध कराए गए हैं वही बड़ी संख्या में विविध वस्तुओ का दुकान एवं स्टॉल भी लगाया गया है।

यह भी पढ़ें  17 साल से अपने भाई की जगह पर स्वास्थ्य विभाग में नौकरी कर रहे एक शख्स को गिरफ्तार किया गया

Gaam Ghar

Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button