पटनाबिहारसमाचार

रामफल मंडल को शहीद दर्जा दिलाने फ़िल्मकार एन मंडल ने जारी नया वीडियो’

फिल्मकार एन मंडल ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर बिहार सरकार से स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल को शहीद दर्जा देने की अपील की।

रामफल मंडल को शहीद दर्जा दिलाने एन मंडल ने जारी नया वीडियोपटना : बिहार के वीर स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल को आधिकारिक रूप से शहीद का दर्जा देने की मांग एक बार फिर चर्चा में है। इस अभियान को आगे बढ़ाते हुए फिल्मकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता एन मंडल ने सोशल मीडिया पर एक नया रचनात्मक वीडियो जारी किया है। वीडियो के माध्यम से उन्होंने बिहार सरकार से रामफल मंडल के स्वतंत्रता संग्राम में दिए गए योगदान का सम्मान करते हुए उन्हें शहीद का दर्जा प्रदान करने की अपील की है।’

यह भी पढ़ें  चर्चित बादल हत्याकांड को लेकर डीजीपी से मिले मंत्री संतोष कुमार सिंह

वीडियो में एन मंडल ने भावनात्मक संदेश देते हुए कहा, रामफल मंडल का अमर बलिदान, राष्ट्र का है गौरव, बिहार की शान। बिहार सरकार, सुनिए पुकारदीजिए उन्हें शहीदका अधिकार।” इस संदेश के जरिए उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में रामफल मंडल की भूमिका को सम्मानित करने की आवश्यकता पर बल दिया।’

एन मंडल का कहना है कि रामफल मंडल का बलिदान केवल एक व्यक्ति का इतिहास नहीं, बल्कि बिहार और देश की आजादी की लड़ाई का महत्वपूर्ण अध्याय है। उनका मानना है कि ऐसे स्वतंत्रता सेनानियों को उचित सम्मान मिलना आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करेगा।

बताया जा रहा है कि एन मंडल पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया, रचनात्मक वीडियो और जनजागरूकता अभियानों के माध्यम से लगातार इस मांग को उठा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने बिहार सरकार को औपचारिक निवेदन भी भेजा था, जिसमें रामफल मंडल को शहीद का दर्जा देने का अनुरोध किया गया था।’

यह भी पढ़ें  बिहार: पीएमसीएच में 35 जूनियर डॉक्टरों पर FIR दर्ज

सोशल मीडिया पर जारी यह नया वीडियो तेजी से साझा किया जा रहा है और इस विषय पर चर्चा भी बढ़ रही है। अभियान से जुड़े लोगों ने राज्य सरकार से इस मांग पर सकारात्मक और संवेदनशील निर्णय लेने की अपील की है।’

यह भी पढ़ें  Rajinikanth: 'लाल सलाम' फिल्म को ले के चर्चा में

Abhishek Anand

Abhishek Anand, Working with Gaam Ghar News as a author. Abhishek is an all rounder, he can write articles on any beat whether it is entertainment, business, politics and sports, he can deal with it.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button