मधुबनीसमाचार

अयाची नगर युवा संगठन द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित निबन्ध प्रतियोगिता का पुरूस्कार वितरण

मधुबनी: अयाची नगर युवा संगठन द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित निबन्ध प्रतियोगिता का पुरूस्कार वितरण कार्यक्रम संस्था के संस्थापक विक्की मंडल के में उत्क्रमित मध्य विद्यालय खड़रख प्रांगण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का अध्य्क्षता विद्यालय प्रधान अशोक कुमार चौधरी ने की।

 

मंचासीन सभी अतिथियों को संस्था द्वारा मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। संस्था संस्थापक विक्की मंडल ने अपने संबोधन में संस्था के कार्यों के प्रस्तुति देते हुए विद्यालय के विधि-ब्यस्था का काफी तारीफ किया। वहीं साहित्यांगन के मलय नाथ मिश्र ने बच्चों के अनुसाशन संग उनकी सूझ-बूझ की काफी तारीफ की।

 

यह भी पढ़ें  सोशल मीडिया पर गलत पोस्ट शेयर करने पर डीआईजी शिवदीप लांडे ने ऐसे लोगों पर की कार्रवाई

संगठन वरिष्ट सदस्य मनोज कंठ द्वारा अपने संबोधन में शिक्षक के द्वारा बच्चों के प्रति समर्पण का काफी प्रसंसा किये। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सागर कुमार ठाकुर, दूसरा प्रियंका कुमारी, तीसरा पुष्पांजलि कुमारी, चौथा खुशी कुमारी, वहीं पांचवा स्थान काजल कुमारी प्राप्त की। सभी सफल छात्र-छात्राओं को संस्था द्वारा ग्लोब, सर्टिफिकेट, कलम प्रदान कर पुरूस्कृत किया गया। अन्य सभी भाग लेने वाले को कलम प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। मंच संचालन शिक्षक प्रशांत कुमार मंडल ने किया ।

यह भी पढ़ें  चौकीदार का बेटा बना करोड़पति

मौके पर संगठन के आदित्य मंडल,राकेश मिश्रा,राजा चौपाल, राजा कुमार प्रवीण कुमार, रमेश कुमार नंदू ठाकुर, कृष्ण कुमार,सतीश कुमार, रमानंद कुमार समेत शिक्षक प्रशान्त कुमार मंडल,बिजली मुखिया,जगवीर राम,विजय राउत शिक्षका नेहा कुमारी, दीपा कुमारी उपस्थित थी।

Gaam Ghar

Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button