दरभंगाबिहारसमाचार

भाकपा (माले) जिला कार्यालय पर आयोजित पार्टी 54वां स्थापना दिवस समारोह

कॉमरेड लेनिन को दी गई श्रधांजलि, फासीवाद को उखाड़ फेंकने के लिए गांव-गांव में पार्टी संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प।

दरभंगा: भाकपा(माले) का 54वां स्थापना दिवस आज शहर से लेकर गांव पंचायत तक बरे ही धूम धाम से मनाया गया। और पार्टी का झंडा फहराया गया। इस अवसर पर समाजवादी क्रांति के रचनाकार और मार्क्स एवं एंगेल्स के बाद मार्क्सवाद के महानतम शिक्षक कॉमरेड लेनिन का जन्म दिन भी मनाया गया। इस अवसर पर भाकपा(माले) जिला कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेता आर के सहनी द्वारा झंडा तोलण किया गया। और देश के तमाम शहीदों को श्रधांजलि दी गई।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता आर के सहनी ने कहा कि पार्टी स्थापना दिवस पर हमे प्रत्येक पार्टी ब्रांच की भूमिका को बढ़ाने और सभी मोर्चे पर पार्टी के काम काज विस्तार देकर पार्टी मजबूत बनाने का संकल्प लेना चाहिए। सभी पार्टी ब्रांचों और स्थानीय कमेटियों को मजबूत कर उनकी भूमिका बढ़ाना फासीवादी आक्रमण के खिलाफ पार्टी की लड़ाकू क्षमता को उच्च स्तर पर ले जाना बेहद जरूरी है।

यह भी पढ़ें  लोनावाला में आज से कश्मीर - एनिग्मा ऑफ पैराडाइज की शूटिंग शुरू
Ad- MithiBhog Moringa Powder

उन्होंने कहा कि आज के दौर में पार्टी को गांव – गांव तक फैलाने और मजबूत करने का संकल्प लेना इस अवसर पर लेना चाहिए और 2024 में मोदी सरकार उखाड़ फेंकने का संकल्प लेना चाहिए। वही बहादुरपुर प्रखण्ड के जोगियारा गांव में दामोदर पासवान के नेतृत्व में स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी जिला सचिव बैद्यनाथ यादव भी उपस्थित थे।

जिला सचिव श्री यादव ने अपने संबोधन में कहा कि जैसे जैसे मोदी अडानी गठजोड़ की पोल खुल रही है और महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी और दमनकारी बुलडोजर राज के खिलाफ लोगो का गुस्सा बढ़ रहा है वैसे वैसे मोदी सरकार और संघ बिग्रेड की परेशानी बढ़ रही है। भाजपा फिर एक बार साम्प्रदायिक उन्माद भड़का कर फासीवादी मंसूबो को पूरा कर रही है। श्री यादव ने कहा कि इस इसबार राम नवमी पर भी इसी बाटो और राज करो के खेल की खतरनाक झलक दिखाई दी। तथा इसी के साथ मोदी राज विपक्ष का दमन, न्यायपालिका समेत लोकतंत्र मि सभी संस्थाओं का अपहरण और नागरिको की सभी संवैधानिक स्वतंत्रताओं को बाधित करने में पूरी तरह से जुट गया है।

यह भी पढ़ें  पैसे देकर ब्लू टिक FACEBOOK पर मिलेगा

श्री यादव ने कहा कि धार्मिक और भाषायी सीमाओं से ऊपर उठ कर जनता के सभी तबकों में एकता और एकजुटता के बंधन को मजबूत करना बहुत जरूरी है। मजदूर और किसान पुरुष महिलाएं, हिन्दू-मुश्लिम सभी को एक साथ आकर फासीवाद को शिकस्त देकर लोकतंत्र और भारत को बचाना होगा। वही कबीरचक में जसम के द्वारा पार्टी स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रो सुरेंद्र प्रसाद सुमन, समीर, राम बाबू आर्य, भोला पासवान, मयंक, संदीप सहित कई लोग शामिल थे। पार्टी स्थापना दिवस बहादुरपर के अलावा,बहेड़ी, सदर, जाले, बिरौल, हायाघाट, सिंघवारा, हनुमाननगर,गौराबौराम सहित कई प्रखंडों में मनाया गया।

यह भी पढ़ें  समस्तीपुर जिले के सात सामाजिक कार्यकर्ताओं का दल राष्ट्रीय एकता एवं सद्भावना शिविर जयपुर राजस्थान में बेहतरीन प्रदर्शन

 

 

Gaam Ghar

Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button