नौकरीबिहारसमाचार

राज्य में कई सरकारी नौकरी

राज्य में रोजगार की बहार है

पटना: राज्य में जब से महागठबंधन की सरकार बनी है, तब से सरकारी नौकरी को लेकर कई दावे किए जा रहे हैं। हाल ही में राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सरकारी नौकरी को लोकर कई घोषणाएं की थी। इन घोषणाओं को लेकर आरजेडी और जेडीयू के नेता उत्साहित हैं। जेडीयू ने तो एक्स ( ट्विटर ) हैंडल से पोस्ट शेयर की है। पोस्ट पर लिखा हुआ है कि बिहार में रोजगार की बहार है। एक हफ्ते में एक लाख से ज्यादा निकली वैकेंसी। इस पोस्ट के साथ एक वीडियो भी डाला गया है और उन वैकेंसियों के बारे में बताया गया है।

Gaam Ghar WhatsApp Chainnel

वीडियो में बताया गया है कि आने वाले दिनों में प्रदेश में एक लाख से अधिक पदों पर बहाली होगी। इनमें सबसे अधिक 70 हजार पदों पर शिक्षकों की बहाली होगी। वहीं, बिहार पुलिस में सिपाही के 21 हजार पदों पर नियुक्ति होगी। इसके अलावे दारोगा को 1288 पदों के लिए बहाली निकाली गई है। राजस्व कर्मचारी और क्लर्क के 11,098 पदों पर नियुक्ति होगी।

यह भी पढ़ें  अभिनेत्री Surabhi Tiwari का बेहद हॉट लुक छाया दर्शको में

 

बिहार लोक सेवा आयोग के माध्यम से प्रदेश में कुल 70 हजार शिक्षकों की बहाली की जाएगी। क्लास 6 से लेकर 12 तक के स्कूल में 69 692 शिक्षकों क भर्ती होगी। इसके अलावा पिछड़ा-अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के एक हजार पदों पर भी भर्ती होगी। प्राइमरी स्कूल टीचर के 18830, कक्षा 9 और 10 के लिए 18880 और छह से आठ तक के लिए 31982 पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति होगी। वहीं, पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय विद्यालय प्लस टू विद्यालयों में शिक्षक, पुस्तकालय अध्यक्ष और प्रधानाध्यापक के एक हजार पदों पर भी नियुक्ति की जाएगी।

यह भी पढ़ें  अमित कुमार ने सोनाली से आदर्श विवाह कर दहेज प्रथा के खिलाफ चल रहे अभियान को मजबूत किया है
Advertisement

बिहार में सिपाही पद के लिए भी बहाली निकाली गई है। बिहार पुलिस 21391 पदों पर सिपाहियों की भर्ती कर रही है। लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, एक, सात और 15 अक्टूबर को दो पालियों में लिखित परीक्षा होगी।

Advertisement
Advertisement

21 हजार सिपाहियों की बहाली के बाद बिहार में 1288 पदों पर दारोगा की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होगी। पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार दारोगा के 1288 पदों के लिए रोस्टर क्लियर कर दिया गया है। बहुत जल्द आयोग के स्तर पर बहाली का विज्ञापन निकाला जाएगा। 35 फीसदी पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। वहीं खेल-कूद कोटा से 13 पद भरे जाएंगे। दिसंबर तक नियुक्ति प्रक्रिया पूरा कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें  एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में जिले का मोस्ट वांटेड विकास यादव हुआ गिरफ्तार

बिहार में राजस्व कर्मचारी और लिपिक के 11098 पदों पर नियुक्ति होगी। इसको लेकर बीपीएससी ने अधिसूचना भी जारी कर दी है। इंटर स्तरीय संयुक्त परीक्षा के तहत 11 हजार 98 पदों पर नियुक्ति होगी। इसमें सबसे अधिक भूमि एवं राजस्व विभाग के अधीन राजस्व कर्मचारी के 3559 पदों पर नियुक्ति होगी। पंचायती राज विभाग के अधीन पंचायत सचिव के 3532 पदों पर नियुक्ति होगी। नगर विकास एवं आवास विभाग के अधीन निम्नवर्गीय लिपिक के 2039 पदों पर बहाली होगी। इंटर पास सभी अभ्यर्थी 27 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

Gaam Ghar

Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button