नालंदाबिहारराष्ट्रीय समाचारसमाचार

खलासी करता था बेटी से प्यार, पुलिस कस्टडी में ट्रक मालिक की मौत

नालंदा: पुलिस कस्टडी में एक ट्रक मालिक की मौत हो गई है । ट्रक मालिक के परिवार वालों ने पुलिस पर संगीन आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पुलिस की पिटाई की वजह से ट्रक मालिक भूरल यादव की मौत हुई है।

खलासी की हत्या का आरोप 
ट्रक मालिक पर अपने ही खलासी की हत्या का आरोप है। दरअसल, 7 जनवरी को पावापुरी ओपी पुलिस ने पटना-रांची रोड किनारे चोरसुआ के पास झाड़ी से एक युवक का शव बरामद किया था। मृतक भुरल यादव के ट्रक का खलासी था। भुरल यादव मौत का कारण दुर्घटना बता रहा था। जबकि मृतक के शरीर पर बने जख्मों के निशान थे।

प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया
मृतक खलासी का नाम छोटू कुमार है। वो झारखंड के बोकारो जिला के चास के वीर कुंवर सिंह कॉलोनी का रहने वाला था। खलासी छोटू के परिजनों ने भुरल यादव पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि भुरल यादव की बेटी के साथ छोटू कुमार यादव के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसकी वजह से ट्रक मालिक ने खलासी की हत्या कर दी।

पुलिस ने गिरफ्तार किया था
पावापुरी पुलिस ने खलासी की हत्या के आरोप में भुरल यादव को मोतिहारी से गिरफ्तार किया था । भुरल यादव आरा जिला के बिहिया थाना क्षेत्र का रहने वाला था । वो पिछले दो महीने से जेल में बंद था।

यह भी पढ़ें  समस्तीपुर में जाली नोट डबलिंग रैकेट पर BJP नेता के घर STF छापा

पुलिस कस्टडी में चल रहा था इलाज
भुरल यादव की तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें पुलिस कस्टडी में इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था । जहां सोमवार की सुबह उनकी मौत हो गई।

परिवार का आरोप
मृतक ट्रक ड्राइवर के परिवार का आरोप है कि मोतिहारी से गिरफ्तारी के बाद पुलिस उन्हें लेकर नालन्दा लाई थी। उनका आरोप है कि पुलिस ने बेरहमी से पिटाई की थी । जिसकी वजह से पैर में लगा स्टील भी बाहर निकल गया था। जिसके बाद इलाज के लिए सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती कराया गया था।

यह भी पढ़ें  मोटरसाइकिल सवार युवक हुआ हादसे का शिकार, डीएमसीएच रेफर किया गया

डॉक्टरों का क्या है कहना
वहीं, इलाज कर रहे सदर अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि भुरल यादव डायबिटीज, दमा और ब्रोकाइटिस बीमारी से पीड़ित थे। जिसकी वजह से उनकी मौत हुई।

 

सच के साथ खड़े हों — स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें। Gaam Ghar

यह भी पढ़ें  डीआईजी मनु महाराज की विदाई, सात डीआईजी का तबादला राज्य सरकार ने लिया फैसला
Donate via UPI

UPI ID: 7903898006@sbi

Ashok Ashq

Ashok ‘’Ashq’’, Working with Gaam Ghar News as a Co-Editor. Ashok is an all rounder, he can write articles on any beat whether it is entertainment, business, politics and sports, he can deal with it.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button