बिहारराजनीतिसमस्तीपुरसमाचार

शिवाजी नगर में इंदिरा गांधी जयंती, कांग्रेस का विचारधारा फैलाने का संकल्प

शिवाजी नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 108वीं जयंती गांव-गांव तक पहुंचाने का लिया संकल्प

शिवाजी नगर, समस्तीपुर :  आज स्थानीय कांग्रेस कार्यालय परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की 108वीं जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने की। कांग्रेसजनों ने इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और उनके जीवन, संघर्ष एवं विचारों पर विस्तार से चर्चा की।

कार्यक्रम की शुरुआत दो मिनट के मौन रखकर इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि देने से हुई। इसके बाद प्रखंड अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने कहा कि इंदिरा गांधी को विश्व राजनीति में ‘आयरन लेडी’ के नाम से जाना जाता है। उन्होंने देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए जो योगदान दिया, वह आज भी प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी की राजनीतिक दूरदर्शिता, निर्णायक नेतृत्व क्षमता और गरीबों के प्रति समर्पण ने भारत को नई दिशा दी। आज के युवाओं को उनके संघर्षों और आदर्शों से सीख लेने की जरूरत है।

प्रखंड उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने कहा कि हर गांव और हर घर तक कांग्रेस की विचारधारा तभी पहुंचेगी जब कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन को मजबूत करेंगे। उन्होंने इंदिरा गांधी की ‘गरीबी हटाओ’ नीति और जनकल्याणकारी योजनाओं को आज भी प्रासंगिक बताया।

प्रखंड महासचिव बाबू साहेब कुमार ने इंदिरा गांधी के जीवन के प्रेरक प्रसंगों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने देशहित को सर्वोपरि रखा। उन्होंने कहा कि आज जब देश लोकतांत्रिक चुनौतियों के दौर से गुजर रहा है, ऐसे समय में इंदिरा जी की विचारधारा और भी महत्वपूर्ण हो जाती है।

यह भी पढ़ें  बकरीद को लेकर हथौड़ी पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

कार्यक्रम में एनएसयूआई प्रखंड अध्यक्ष राजीव कुमार ने युवाओं को इंदिरा गांधी के नेतृत्व से प्रेरित होकर संगठन विस्तार में आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही कांग्रेस की मजबूती और जनसंपर्क का दायरा बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें  नवप्रोन्नत और ट्रेनी DSP को पीपिंग समारोह में सम्मानित

युवा साथी राधाकांत राय और ललन कुमार ने भी अपने विचार रखे। दोनों ने कहा कि इंदिरा गांधी देश के उन नेताओं में से थीं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत को मजबूती के साथ स्थापित किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि कांग्रेस की विचारधारा और इंदिरा गांधी के संदेशों को गांव-गांव तक फैलाया जाएगा और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता, युवा और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें  बिहार संध्या समाचार: शाम 6 बजे तक की ताज़ा 15 खबरें

Gaam Ghar Desk

गाम घर डेस्क के साथ भारत और दुनिया भर से नवीनतम ब्रेकिंग न्यूज़ और विकास पर नज़र रखें। राजनीति, एंटरटेनमेंट और नीतियों से लेकर अर्थव्यवस्था और पर्यावरण तक, स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय घटनाओं और वैश्विक मामलों तक, हमने आपको कवर किया है। Follow the latest breaking news and developments from India and around the world with 'Gaam Ghar' news desk. From politics , entertainment and policies to the economy and the environment, from local issues to national events and global affairs, we've got you covered.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button