Covid-19अपराधबिहारमधेपुरासमाचार

11 बार लगवाया टीका फिर क्या हुआ?

ब्रह्मदेव मंडल

मधेपुरा: कोरोना टीकाकरण परे देश के आबादी को एक बड़े हिस्से को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है। इस बीच कुछ चुनिंदा मामले ऐसे भी हैं जिन्हें एक से ज्यादा वैक्सीन लग गई है। यहां हम आपको कोरोना वैक्सीन का 11 डोज लगाने का अनोखा किस्सा सुनाने जा रहे हैं। यह सच्चई घटना है बिहार के मधेपुरा की। ब्रह्मदेव मंडल इनकी उम्र 84 साल है और इन्होंने पूरे 11 बार टीका लगवाया है।

जानकारी के मुताबिक, ब्रह्मदेव मंडल मधेपुरा जिले के पुरैनी प्रखंड के अंतर्गत औराय गांव के रहने वाले हैं। खुद ब्रह्मदेव ने बताया कि इन्होंने पिछले 10 महीने में अलग-अलग स्थानों पर जाकर 11 बार टीका लगाया है। इनका कहना है कि टीका लगने के बाद इनके घुटने का दर्द कम हो गया, इसलिए एक के बाद एक टीका लगाते गए। उन्होंने लंबे समय तक ग्रामीण चिकित्सक का भी काम किया है। वे मोबाइल नंबर बदल-बदलकर टीका लेते थे। कभी आधार कार्ड तो कभी राशन कार्ड से भी टीका लेते थे।

यह भी पढ़ें  आप बिहार में है या बिहार के है तो संभलकर बाहर निकलें

12वां डोज लेते समय ब्रह्मदेव पकड़े गए। वे 12वीं बार टीका लगवाने के लिए चौसा केंद्र पहुंच थे। यहां लोगों ने उन्हें पहचान लिया। पुरैनी के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विनय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ब्रह्मदेव मंडल डाक विभाग के सेवानिवृत्त कर्मी हैं। उनपर प्रशासनिक कार्रवाई भी संभव है।

Gaam Ghar

Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button