बिहारमौसमसमस्तीपुरसमाचार

समस्तीपुर में 18 फरवरी तक शुष्क मौसम, न्यूनतम 10–12 डिग्री

समस्तीपुर में 18 फरवरी तक शुष्क मौसम, न्यूनतम तापमान 10–12 डिग्री रहने का अनुमान

फोटो स्थान दसौत, शिवाजीनगर, समस्तीपुर.

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में मौसम फिलहाल शुष्क बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 18 फरवरी तक आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 20 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है।

यह भी पढ़ें  बिहार सरकार के मंत्री रामसूरत राय का बयान ''मोदी है तभी आज जिंदा हो''

मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक पछिया हवा 4 से 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। सुबह के समय सापेक्ष आर्द्रता 80 से 90 प्रतिशत तक रहने की संभावना है, जबकि दोपहर में यह घटकर 30 से 35 प्रतिशत तक आ सकती है। तापमान में हल्की गिरावट के कारण सुबह और देर शाम ठंड का असर महसूस किया जा सकता है।

कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि समय पर बोई गई गेहूं की फसल यदि ‘जी गामा’ अवस्था में पहुंच गई है, तो उसकी सिंचाई अवश्य करें। साथ ही 30 किलोग्राम नाइट्रोजन प्रति हेक्टेयर की दर से टॉप ड्रेसिंग (उर्वरक का छिड़काव) करने की अनुशंसा की गई है, ताकि फसल की बढ़वार बेहतर हो सके।

मौसम सामान्य रहने की संभावना के बीच किसानों को नियमित रूप से फसल की निगरानी करने और आवश्यक कृषि प्रबंधन उपाय अपनाने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें  4 अप्रैल को होने वाले एमएलसी चुनाव की तैयारी पुरी,मतदान कल मतगणना 7 अप्रैल को

Gaam Ghar Desk

गाम घर डेस्क के साथ भारत और दुनिया भर से नवीनतम ब्रेकिंग न्यूज़ और विकास पर नज़र रखें। राजनीति, एंटरटेनमेंट और नीतियों से लेकर अर्थव्यवस्था और पर्यावरण तक, स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय घटनाओं और वैश्विक मामलों तक, हमने आपको कवर किया है। Follow the latest breaking news and developments from India and around the world with 'Gaam Ghar' news desk. From politics , entertainment and policies to the economy and the environment, from local issues to national events and global affairs, we've got you covered.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button