Digitalपटनाबिहारसमाचार

पिछड़ा-अति पिछड़ा वर्ग के छात्रों को दोगुनी छात्रवृत्ति, छात्रावास अनुदान में’

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बड़ी सौगात: पिछड़ा-अति पिछड़ा वर्ग के छात्रों को दोगुनी छात्रवृत्ति, छात्रावास अनुदान में 100% बढ़ोतरी

पटना : बिहार सरकार ने सामाजिक न्याय और शिक्षा में समान अवसर को मजबूत करते हुए पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में तीन बड़े निर्णयों पर मुहर लगी है, जिनसे राज्य के लाखों विद्यार्थियों को सीधा लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि “न्याय के साथ विकास” के संकल्प के तहत सरकार का लक्ष्य है कि आर्थिक कारणों से किसी भी मेधावी छात्र की पढ़ाई न रुके। इसी सोच के साथ छात्रवृत्ति, छात्रावास अनुदान और मेधावृत्ति की आय सीमा में बड़ी राहत दी गई है।

प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति दरें दोगुनी
‘मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना’ के तहत अब छात्रों को पहले से दोगुनी राशि मिलेगी।

  • कक्षा 1 से 4: ₹1200 वार्षिक
  • कक्षा 5 से 6: ₹2400 वार्षिक
  • कक्षा 7 से 10: ₹3600 वार्षिक
  • छात्रावासी (कक्षा 1 से 10): ₹6000 वार्षिक
    यह संशोधन 1 अप्रैल 2025 से प्रभावी होगा। इस योजना पर सरकार लगभग ₹1751 करोड़ सालाना खर्च करेगी।
यह भी पढ़ें  खानपुर जन संवाद में एसडीओ दिलीप कुमार ने कहा गांव का हो रहा है समेकित विकास

छात्रावास अनुदान में 100% वृद्धि
‘मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग छात्रावास अनुदान योजना’ के तहत जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास और अन्य पिछड़ा वर्ग छात्रावासों में रहने वाले छात्रों को अब ₹1000 के बजाय ₹2000 प्रतिमाह मिलेंगे। यह फैसला 1 जनवरी 2026 से लागू होगा और करीब 8,150 छात्र-छात्राएं सीधे लाभान्वित होंगे।

यह भी पढ़ें  'नई दिशा परिवार' ने अस्ताचलगामी सूर्य को प्रथम अर्घ्य अर्पित किया

मेधावृत्ति के लिए आय सीमा बढ़ी
अब ‘मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग मेधावृत्ति योजना’ के तहत पात्रता के लिए अभिभावकों की वार्षिक आय सीमा ₹1.50 लाख से बढ़ाकर ₹3.00 लाख कर दी गई है, ताकि अधिक मेधावी छात्र योजना से जुड़ सकें।

यह भी पढ़ें  समस्तीपुर के DM ने CO के वेतन निकासी पर अगले आदेश तक लगाई रोक

विभाग की माननीय मंत्री श्रीमती रमा निषाद ने इन निर्णयों के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ये कदम पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग के शैक्षणिक सशक्तिकरण में मील का पत्थर साबित होंगे।

इन फैसलों से न सिर्फ शिक्षा तक पहुंच आसान होगी, बल्कि राज्य में सामाजिक समानता और विकास को भी नई गति मिलेगी।

Gaam Ghar Desk

गाम घर डेस्क के साथ भारत और दुनिया भर से नवीनतम ब्रेकिंग न्यूज़ और विकास पर नज़र रखें। राजनीति, एंटरटेनमेंट और नीतियों से लेकर अर्थव्यवस्था और पर्यावरण तक, स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय घटनाओं और वैश्विक मामलों तक, हमने आपको कवर किया है। Follow the latest breaking news and developments from India and around the world with 'Gaam Ghar' news desk. From politics , entertainment and policies to the economy and the environment, from local issues to national events and global affairs, we've got you covered.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button