दरभंगाबिहारराजनीतिवीडियोसमाचार

दरभंगा रिसेप्शन वीडियो वायरल, जनप्रतिनिधियों के डांस पर विवाद

दरभंगा में रिसेप्शन पार्टी का वीडियो वायरल, जनप्रतिनिधियों के डांस पर मचा बवाल

दरभंगा : जिले के बिरौल अनुमंडल स्थित पटनिया गांव से एक रिसेप्शन समारोह का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मंच पर क्षेत्र के कुछ जनप्रतिनिधि पारंपरिक उत्सव गीतों पर डांस करते और पैसे लुटाते नजर आ रहे हैं। घटना के सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

जानकारी के अनुसार, यह कार्यक्रम मुखिया रीता देवी और जदयू नेता मनोज सुधांशु के पुत्र के रिसेप्शन के अवसर पर आयोजित किया गया था। समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि शामिल हुए थे। वायरल वीडियो में भाजपा नेता व प्रखंड मुखिया संघ के उपाध्यक्ष तथा नेउरी पंचायत के मुखिया श्रवण ठाकुर और राजद नेता सह रोहार महमुदा पंचायत के मुखिया पति पृथ्वी चंद्र यादव मंच पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। कुछ क्लिप में उनके कदम लड़खड़ाते हुए भी नजर आ रहे हैं, जिस पर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

वीडियो में गायक द्वारा “मुझे शराबी बना दिया…” और “नशा शराब में होती तो नाचती बोतल” जैसे गीत गाए जा रहे हैं। एक दृश्य में पानी की बोतल को शराब की तरह प्रस्तुत कर अभिनय किया गया, जिस पर मंच पर मौजूद लोग झूमते दिखे। एक अन्य क्लिप में श्रवण ठाकुर को सिगरेट पीते हुए भी देखा गया है।

वीडियो वायरल होते ही विपक्षी दलों और स्थानीय लोगों के बीच चर्चा शुरू हो गई। कुछ लोगों ने इसे जनप्रतिनिधियों के आचरण से जोड़कर सवाल उठाए, तो वहीं समर्थकों ने इसे होली के मौके पर आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का हिस्सा बताया।

यह भी पढ़ें  ''ज़ुबाँ कहे अलविदा'' ZEE म्यूज़िक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ हुई

इस मामले में नेउरी पंचायत के मुखिया श्रवण ठाकुर ने सफाई देते हुए कहा कि वीडियो को गलत संदर्भ में पेश किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यक्रम में किसी प्रकार के मादक पदार्थ का सेवन नहीं हुआ। वे केवल मुखिया के पुत्र के रिसेप्शन समारोह में शामिल हुए थे, जहां होली के अवसर पर पारंपरिक और उत्सवी गीतों का आयोजन किया गया था। उन्होंने कहा कि उनका पूरा परिवार शाकाहारी है और शराब का सेवन उनके लिए असंभव है।

यह भी पढ़ें  समृद्धि यात्रा बनाम संगठन की सर्जरी: नीतीश और तेजस्वी की अलग रणनीति'

श्रवण ठाकुर ने आरोप लगाया कि कुछ लोग राजनीतिक या व्यक्तिगत दुश्मनी के कारण इस घटना को बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रहे हैं। फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन वायरल वीडियो ने इलाके में जनप्रतिनिधियों के आचरण और सार्वजनिक कार्यक्रमों में मर्यादा को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

यह भी पढ़ें  WhatsApp स्कैम से कैसे बचें? हर दिन बढ़ रही ऑनलाइन ठगी'

Gaam Ghar Desk

गाम घर डेस्क के साथ भारत और दुनिया भर से नवीनतम ब्रेकिंग न्यूज़ और विकास पर नज़र रखें। राजनीति, एंटरटेनमेंट और नीतियों से लेकर अर्थव्यवस्था और पर्यावरण तक, स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय घटनाओं और वैश्विक मामलों तक, हमने आपको कवर किया है। Follow the latest breaking news and developments from India and around the world with 'Gaam Ghar' news desk. From politics , entertainment and policies to the economy and the environment, from local issues to national events and global affairs, we've got you covered.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button