दरभंगाबिहारसमाचार

प्रशासनिक पहल से छह दिन बाद चिंटू सिंह का आमरण अनशन समाप्त’

एसएसपी के निर्देश पर ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में जांच कमिटी बनी, लिखित आश्वासन मिलने के बाद चिंटू सिंह ने जूस पीकर अनशन समाप्त किया।

दरभंगा : बहेड़ी थाना क्षेत्र में कथित अवैध वसूली, भ्रष्टाचार एवं आमजन की समस्याओं को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता रविन्द्र नाथ सिंह उर्फ चिंटू सिंह का वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय के समक्ष चल रहा छह दिवसीय आमरण अनशन रविवार देर रात प्रशासनिक पहल के बाद समाप्त हो गया। एसएसपी के निर्देश पर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में उच्च स्तरीय जांच कमिटी गठित किए जाने के आश्वासन के बाद चिंटू सिंह ने जूस ग्रहण कर अपना अनशन समाप्त किया।

यह भी पढ़ें  उर्वशी रौतेला 190 करोड़ के आलीशान बंगले में शिफ्ट हुईं, सोनू सूद ने दिखाए सिक्स पैक एब्स

जानकारी के अनुसार, अनशन के छठे दिन तक भी कोई ठोस निर्णय नहीं हो सका था। इस दौरान अनशनकारी की स्वास्थ्य स्थिति का बहादुरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने परीक्षण किया। गतिरोध समाप्त करने के लिए पुलिस पदाधिकारी सुनील कुमार रात लगभग 9:30 बजे अनशन स्थल पहुंचे और प्रशासन की ओर से जांच कमिटी के गठन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समिति दोनों पक्षों की बात सुनकर निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच करेगी तथा आदेश की प्रति अनशनकारी को उपलब्ध कराई जाएगी।

चिंटू सिंह ने शपथ पत्र के माध्यम से बहेड़ी थानाध्यक्ष सूरज गुप्ता एवं अवर निरीक्षक रौशन कुमार पर प्राथमिकी दर्ज करने में लापरवाही, कथित अवैध वसूली तथा अपराधियों को संरक्षण देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। उनकी प्रमुख मांगों में संबंधित अधिकारियों का निलंबन, सीसीटीवी फुटेज, आगंतुक एवं मालखाना पंजी की फॉरेंसिक जांच तथा दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों पर कानूनी कार्रवाई शामिल है।

इस आंदोलन को मिथिला विकास संगठन सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों का समर्थन मिला। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकाश फूल ने कहा कि थाना व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होना आवश्यक है। वहीं समाजसेवी कालीचरण यादव ने इसे आमजन के अधिकारों और न्याय की लड़ाई बताया। अनशन समाप्ति के बाद चिंटू सिंह ने कहा कि उन्हें प्रशासन के आश्वासन पर भरोसा है और निष्पक्ष जांच के बाद दोषियों पर त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा है।

यह भी पढ़ें  सरकार में ताबड़तोड़ ट्रांसफर फिर 29 IPS अफसरों का ट्रांसफर

संवाददाता : मनीष कुमार

Abhishek Anand

Abhishek Anand, Working with Gaam Ghar News as a author. Abhishek is an all rounder, he can write articles on any beat whether it is entertainment, business, politics and sports, he can deal with it.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button