धर्म-कर्मबिहारसमाचारसहरसा

पूर्वी रेलवे कॉलोनी मे 35 वर्षो से की जाती है चैती दुर्गा पूजा का आयोजन

सुभाष चन्द्र झा की रिपोर्ट

सहरसा : चैत्र नवरात्र के अवसर पर पूर्वी दुर्गा रेलवे कॉलोनी में बुधवार को स्कंदमाता की पूजा की गई। वही इस मंदिर में विगत 35 वर्षों से दुर्गा पूजा की आराधना की जाती है। पहले बंगाल के कारीगर द्वारा प्रतिमा निर्माण किया जाता था। लेकिन 5 वर्ष पूर्व संगमरमर की प्रतिमा स्थापित कर चारों नवरात्र में पुरे विधि विधान के साथ मां दुर्गा की पूजा आराधना की जाती है।

यह भी पढ़ें  कटहल का पेड़ काटने से मना करने पर महिला को मारपीट कर किया जख्मी,सदर अस्पताल मे भर्ती

 

मंदिर के पुजारी चंद्रकांत झा एवं रविंद्र कुमार झा ने बताया कि वर्ष में चार नवरात्र होते हैं। जिसमें दो गुप्त नवरात्र मनाए जाते हैं। जिसमें साधक सिद्धि की प्राप्ति के लिए व्रत उपवास करते हैं। वही आश्विन एवं चैत्र महीने में धूमधाम से व्यापक रूप से पूजा अर्चना की जाती है।उन्होंने बताया कि नवरात्र के दिनों में नियमित रूप से दुर्गा सप्तशती पाठ का आयोजन किया जाता है। वही नौवीं के दिन यज्ञ हवन कर पूजा का समापन किया जाता है।उन्होंने बताया कि इस बार पूर्वी रेलवे दुर्गा मंदिर में मां काली की प्रतिमा भी स्थापित की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें  कमलनयन श्रीवास्तव की पुस्तक ‘एक और दधीचि’ का हुआ लोकार्पण

काली प्रतिमा के दाता रुद्रनाथ गुप्ता उर्फ नूनू गुप्ता ने बताया कि 8 अप्रैल अष्टमी को मां की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा किया जाएगा। इस अवसर पर यज्ञ हवन एवं पूजा पाठ का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर आचार्य पंडितों द्वारा वैदिक मंत्र के साथ विशेष आराधना की जाएगी। इसके लिए योग्य पंडित एवं आचार्यों को आमंत्रित किया गया है।इस अवसर पर प्रो गौरी शंकर झा, शिवानंद झा, ब्रज किशोर झा, जटाशंकर झा, भूषण झा,अजय झा, एवं देव कांत झा आचार्य के रूप में उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें  समस्तीपुर: शराब खोज रही पुलिस को झोपड़ी से मिले 44 लाख नकद'

Gaam Ghar Desk

गाम घर डेस्क के साथ भारत और दुनिया भर से नवीनतम ब्रेकिंग न्यूज़ और विकास पर नज़र रखें। राजनीति, एंटरटेनमेंट और नीतियों से लेकर अर्थव्यवस्था और पर्यावरण तक, स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय घटनाओं और वैश्विक मामलों तक, हमने आपको कवर किया है। Follow the latest breaking news and developments from India and around the world with 'Gaam Ghar' news desk. From politics , entertainment and policies to the economy and the environment, from local issues to national events and global affairs, we've got you covered.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button